Thursday, Sep 28, 2023
-->
bollywood-actor-rishi-kapoor-life-unknown-stories-aljwnt

ऋषि कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा, यहां पढ़ें उनकी जिंदगी से जुड़े 10 अनसुने किस्से

  • Updated on 4/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने आज दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज वो जिंदगी की जंग हार गए। भले ही ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके यादें लोगों के जहन में हमेशा जिंदा रहेंगी। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी कहानियां बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता होंगी।

दुनिया को अलविदा कहने से पहले ऋषि कपूर ने खोले थे अपनी जिंदगी के ये 5 राज

Rishi Kapoor Stories

अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज हमारे बीच में नहीं है। काफी लंबे वक्त से कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर ने आज मंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड सदमें में है। ऐसे में हम जिंदादिल अभिनेता ऋषि कपूर उर्फ चिंटू के उन 5 राज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिन्हें 2017 में उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया था।

जिंदगी और मौत से जंग के बीच रणबीर से पिता ऋषि कपूर ने कही थी ये बात

Rishi Kapoor Stories

ऋषि कपूर हाल ही में विदेश से ट्रीटमेंट करवाकर लौटे थे और लगभग ठीक ही थे। लेकिन बीमारी के कारण कुछ समय से फिल्मों से दूर थे। ऋषि कपूर बीते साल कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क गए थे और हाल ही में न्यूयॉर्क से वह वापस लौट आए थे। ऋषि कपूर की शख्सियत ऐसी थी की बीमारी के दिनों में भी वह अपने काम को लेकर फिक्र किया करते थे। इसका इस बात का खुलासा उनके बेटे रणबीर कपूर ने किया है किया था।

ऋषि कपूर के नाम है ये रिकॉर्ड, डिंपल कपाड़िया से जया प्रदा तक को किया बॉलीवुड में लॉन्च

Rishi Kapoor Stories
बॉलीवुड में कई नए एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें बड़े -बड़े सातारों के साथ इंडस्ट्री में लॉन्च किया जाता है। ऐसे में इस वक्त बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और डॉयरेक्टर करण जौहर को लॉन्चिंग गुरु कहा जाता है। जरा ठहरिए क्या आपको पता है कि अब सबसे ज्यादा एक्ट्रेस  को  लॉन्च करने का रिकॉर्ड किसके पास है? अगर आर इस जनरेशन के हैं तो शायद ही आप जानते होंगे चलिए तो हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में अब तक ऋषि कपूर ने सबसे ज्यादा एक्ट्रेस को लॉन्च किया था।

Rishi Kapoor Death: इस वजह से धक्के मारते हुए ऋषि कपूर को न्यूयॉर्क ले गए थे रणबीर कपूर

Rishi Kapoor Stories
आज से ऋषि कपूर सिर्फ यादों में मौजूद रह गए हैं। वह कैंसर से ग्रसित थे और लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज वो ये लड़ाई हार गए। जब ऋषि कपूर के बीमारी के बारे में पता चला था तब वे दिल्ली में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सहित उनके परिवार वाले फौरन दिल्ली पहुंचे और तत्काल उनके लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करवाई। वहीं रणबीर कपूर ने तो अपने पिता ऋषि कपूर को धक्के मारते हुए फ्लाइट के अंदर चढ़ाया था।

इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत का यह है गहरा कनेक्शन, सुनकर आप भी हो जाएंगे हक्का-बक्का

Rishi Kapoor Stories
कल जहां एक तरफ बॉलीवुड ने इरफान खान को खो दिया वहीं दूसरी तरफ आज ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 22 घंटे के अंदर दो बड़े अभिनेताओं का यूं अचानक चले जाना बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आज हम आपको बताएंगे कि इन दोनों दिग्गज कलाकारों की मौत का क्या है एक गहरा एक कनेक्शन जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

कपूर खानदान के लाडले ऋषि कपूर कुछ इस तरह बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

Rishi Kapoor Stories
ऋषि कपूर ने फिल्म जगत में अपनी एक ऊंची पहचान बनाई और अपने जीवन में कई हिट फिल्में दी है। यह अपने जमाने में चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाने जाते थे। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से नाता रखते हैं उन्होंने अपने जीवन में सैकड़ों फिल्में की और इस दौरान कई अवार्ड भी जीते।

नहीं रहे बॉलीवुड के 'अकबर', यहां देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें

Rishi Kapoor Stories
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में की है। जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं ऋषि कपूर की बचपन से लेकर अब तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें जिन्हें आपने आज से पहले शायद देखा ही नहीं होगा।

परिवार ने बताया आखिरी वक्त तक डॉक्टरों का मनोरंजन करते रहे ऋषि कपूर

Rishi Kapoor Stories
आज बॉलीवुड के जिंदादिल और खुल्लम खुल्ला बात करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दुनिया से विदा ली है। उनका इस तरह से अचानक चले जाना पूरे देश के लिए हैरान करने वाला है। उनके निधन से उनका परिवार भी शोकाकुल है, लेकिन उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी है कि अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी ऋषि कपूर जिंदा दिली से जीते रहे। वो अपने हॉस्पिटल स्टाफ का मनोरंजन करते रहे।

ऋषि कपूर की कुछ ऐसी खास बातें जो आपको कर देंगी दंग

Rishi Kapoor Stories
बॉलीवुड के सुपरस्टार  ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। किमिया से पीड़ित ऋषि कपूर ने आज सुबह 8:45 पर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जिसकी जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर ऋषि कपूर के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं, लोग नहीं जानते होंगे।

ल्यूकेमिया कैंसर ने ली ऋषि कपूर की जान, जानिए कैसे होता है ये कैंसर

Rishi Kapoor Stories
ऋषि कपूर की ल्यूकेमिया कैंसर नामक बीमारी से मौत हो गई। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है जिसमें ब्लड की वाइट कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ जाती है और उनके साइज़ में चेंजस होने लगते हैं। इस कैंसर को क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया या सीएलएल (CLL) भी कहते हैं।

comments

.
.
.
.
.