Thursday, Sep 28, 2023
-->
bollywood actor rishi kapoor passes away aljwnt

पंचतत्व में विलीन हुए बॉलीवुड के 'चिंटू', अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाईं बेटी रिद्धिमा

  • Updated on 4/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के कल निधन के बाद आज फिर बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। आज सुबह इलाज के दौरान ऋषि कपूर का निधन हो गया जिसके बाद उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान भूमि में किया गया। 67 की उम्र में आज ऋषि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी थी।

कल अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा था कि ऋषि कपूर को अचानक से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सूत्रों की मानें तो ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत के साथ चेस्ट इन्फेक्शन और हल्का बुखार भी था।

सिर्फ करीबी ही हए शामिल
ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को अस्पताल से अब चंदनवाड़ी शमशान भूमि ले जाया गया। अंतिम संस्कार में सिर्फ 15 करीबी लोग ही शामिल होने की इजाजत दी गई थी। इनमें नीतू कपूर, रणधीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अनिल अंबानी, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन शामिल थे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।

अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंची करीना, आलिया और सैफ
निधन की खबरें मिलते ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी अस्पताल पहुंच गए थे। इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए अस्पताल पहुंचीं थीं। आलिया के साथ-साथ अभिषेक बच्चन भी ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहीं खबर है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से मुंबई आ रहीं हैं जिसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा मूवमेंट पास जारी कर दिया गया है।

कैंसर से पीड़ित थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। साल 2019 में सितंबर के महीने में ही ऋषि कपूर अमेरिका से अपना इलाज करा भारत लौटे थे। वहां पर उनका कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था।

पिछले सप्ताह भी बिगड़ी थी तबीयत
बीते सप्ताह गुरुवार को भी उनकी तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबियत स्थिर होने के 04 घंटे बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। कोरोना महासंकट के बीच अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास जारी किया था। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.