नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल शाम अपनी शादी की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की। नए शादीशुदा जोड़े की इन फोटो ने लोगों के बीच खलबली मचा दी। इन पिक्चर्स में दीपिका काफी सुंदर लग रही हैं। ब्राइडल ड्रेस के साथ-साथ दीपिका की ज्वैलरी ने भी सभी का दिल जीत लिया।
हम आपको बता दें सब्यसाची बॉलीवुड ब्राइड्स के बीच काफी लोकप्रिय है। दीपिका के साथ-साथ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए हुए जोड़े पहन चुकी हैं। आईये देखते हैं इन बॉलीवुड ब्राइड्स की कुछ झलक।
1. दीपिका पादुकोण : दीपिका ने आनंद करज सेरेमनी के लिए जहां लाल रंग का लंहगा पहना, वहीं कोंकणी सेरेमनी के दौरान वह लाल और गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आईं।
दीपिका के दोनों ही जोड़े सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए हैं।
2. अनुष्का शर्मा : पिछले साल अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ इटली में शादी की थी। इस दौरान उन्होंने पेस्टल पिंक सब्यसाची ब्राइडल लंहगा पहना हुआ था।
अनुष्का का ये डिफरेंट ब्राइडल लुक हर किसी को काफी पंसद आया।
3. बिपाशा बसु : साल 2016 में अपने प्रेमी करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के दौरान बिपाशा बसु ब्राइट लाल सब्यसाची ब्राइडल लंहगे में नजर आई थीं।
ब्राइडल लंहगे के साथ-साथ बिपाशा ने काफी हैवी ज्वैलरी भी पहनी हुई थी।
4. सोहा अली खान : बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के साथ अपनी शादी के दौरान सोहा अली खान ने एक पेस्टल हरा और नारंगी रंग का सब्यसाची लंहगा पहना हुआ था।
इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी।
5. सागरिका घाटगे : भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी के दौरान सागरिका घाटगे ने बहुत ही सुंदर लाल साड़ी पहनी हुई थी।
इस साड़ी में सागरिका बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...