नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मी दुनिया में क्या हलचल है और कौन किससे पीछे या किसकी हुई किससे लडाई एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की ये Top खबरें।
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 की उम्र में हुआ निधन
बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 87 की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के आते ही कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक का माहोल है। कृष्णा राज कपूर के साथ ही एक सदी का अंत हो गया। कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। काफी दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी जिस वजह से वे अस्पताल में भर्ती थी। खबरों की मानें तो कृष्णा राज कपूर ने आज सुबह 5 बजे अपनी अंतिम सांसें ली। इस खबर की जानकारी सबसे पहले ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर दी।
तनुश्री के लिए रवीना ने मांगा इंसाफ तो वहीं डिंपल कपाड़िया ने भी देखा है नाना का डार्क साइड
इन दिनों तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद सबके सर चढ़ कर बोल रहा है। पिछले कई दिनों से कोई ना कोई बयान इस मामले में सामने आ रहा है। तनुश्री ने बॉलीवुड में हो रहे शोषण पर अपने विचार को खुलकर सामने रखा है। जिससे काफी गरमागरमी का माहौल बना हुआ है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। अब आए दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ ना कुछ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। तनुश्री के साथ इस समय कई सितारे दे रहे हैं। हाल में बॉलीवुड के सीनियर सितारों का रिएक्शन देखने को मिला है। जिसमें डिंपल कपाड़िया, रवीना टंडन जैसे लोग शामिल है।
Weekend ka Vaar: सलमान ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास तो वहीं दो जड़ियां हो गई घर से बाहर
बिग बॉस सीजन 12 का दूसरा वीकेंड का वार कई धमाके और सरप्राइज से भरा हुआ था। इस बार शो में जहां बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और तब्बू अपनी आने वाली फिल्म अंधाधुन का प्रमोशन करने पहुंचे तो वहीं सलमान के जीजा आयुष शर्मा और वारिना हुसैन भी शो का हिस्सा बने। इतना ही नहीं बिग बॉस ने इस बार एलिमिनेटेड चार जोड़ियो में से जहां दो को घर से बाहर का रास्ता दिखाया। आइये आपको बताते हैं कैसे सलमान खान ने इस वीकेंड का वार पर घरवालो की क्लास लगाई।
Photos: नेहा धूपिया के बेबी शॅावर में पहुंचे कई सेलेब्स, जमकर मनाया जश्न
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति एक्टर अंगद बेदी के साथ तस्वीर शेयर कर इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। वहीं देखा जाए तो इन दिनों बॉलीवुड में बेबी बंप के साथ अपने आप को फ्लांट करना एक फैशन सा बन गया है।
धोनी के साथ फुटबाल खेलते नजर आए निक जोनस, प्रियंका ने किया जमकर चियर
लगातार चर्चाओं में रहने वाले कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में मुंबई में एक फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, एक्टर डीनो मोरिया, शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और अभिनेता कुणाल खेमू इस फुटबाल मैच का हिस्सा बने थे।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत