Monday, Oct 02, 2023
-->
bollywood-bulletin-09-october

एक क्लिक में पढ़ें, Bollywood से जुड़ी Top खबरें

  • Updated on 10/9/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मी दुनिया में क्या हलचल है और कौन किससे पीछे या किसकी हुई किससे लडाई एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की ये Top खबरें।

Exclusive Interview: पंजाबी सिनेमा में नया दौर शुरू करेगी ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’

Navodayatimes

12 अक्तूबर को पंजाबी फिल्म ‘सन ऑफ  मनजीत सिंह’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी, कर्मजीत अनमोल, बी.एन. शर्मा, हारबी सिंह, मलकीत रौनी, दमनप्रीत सिंह, दीप मनदीप, जपजी खैहरा और तानिया अहम भूमिका में हैं। फिल्म को विक्रम ग्रोवर ने डायरैक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर सुमित सिंह और कपिल शर्मा हैं। फिल्म की प्रोमोशन के लिए कपिल शर्मा, गुरप्रीत घुग्गी और जपजी खैहरा ‘पंजाब केसरी’ कार्यालय पहुंचे। 

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द लाएंगे दुल्हनियां, गर्लफ्रेंड से इस महीने करने जा रहे शादी

Navodayatimes

छोटे पर्दे पर एक बार फिर से कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही कपिल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। यह जानकारी कपिल के दोस्तों ने देते हुए बताया है कि कपिल इस साल के अंतिम महीने दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहे हैं।

#MeeToo: बॅालीवुड के संस्कारी पिता आलोक नाथ पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

Navodayatimes

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले के बाद अब बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ भी यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। हाल ही में राइटर और फिल्ममेकर विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर आरोप लगाते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आलोक नाथ के बारे में बात करते हुए लिखा है कि 'जब मैं साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी, उस समय उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया था।

Pics: न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे ऋषि से मिलने पहुंचे अनुपम खेर, प्रियंका ने भी दिया यूं सरप्राइज

Navodayatimes

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी की ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है जिसके इलाज के लिए वह विदेश गए हैं लेकिन इनके बड़ें भाई रणधीर कपूर ने इस बात का खंडन करते हुए यह कहा था कि अभी उनकी बीमारी का पता नहीं लगा है। इतना ही नहीं रणधीर कपूर ने यह भी कहा था कि ऋषि कपूर के टेस्ट रिजल्ट्स आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

#MeeToo: हॉटस्टार ने कैंसल किए AIB के शो, तन्मय भट्ट ने किया walk out

Navodayatimes

तनुश्री-नाना विवाद के बाद अब #MeeToo moment के जरिए अब हर कोई खुलकर सामने आ रहा है। इसी बीच यह भी खबर आई थी कि कॉमेडी ग्रुप एआईबी में काम करने वाले स्टैंडप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर वहां काम करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया है। वहां की एक कर्मचारी महिला ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर हुई घटनाए के बारे में बताया है। उन्होंने उत्सव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्सव ने उनके अलावा वहां मौजूद कई नाबालिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.