Sunday, Dec 03, 2023
-->
bollywood-celebs-on-world-music-day

वर्ल्ड म्यूजिक डे पर आयुष्मान खुराना समेत इन सितारों ने बताया MUSIC का महत्तव

  • Updated on 6/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे (world music day) था। ऐसे में कल कई जगहों पर म्यूजिकल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तो बिना गनों के हमारा बॉलीवुड हमेशा से ही अधूरा रहा है। वहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया (social media) पर पोस्ट शेयर कर सभी को वर्ल्ड म्यूजिक डे विश किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The world would be so boring without music. #WorldMusicDay

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on Jun 21, 2019 at 2:15am PDT

'पानी दा' (paani da) गाने से सभी का दिल जीतने वाले विक्की डोनर आयुष्मान खुराना (aayushmann khurrana) ने म्यूजिक डे के मौके पर अपने सभी गानों का एक मिश्रित वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ''संगीत के बिना दुनिया कितनी बोरिंग होती. #Worldmusicday.'' 

50 पार करने के बाद भी जबरदस्त स्टंट करते हुए सलमान ने शेयर की ये Video

इनके अलावा कर्तिक आर्यन (kartik aaryan) ने भी खुद की एक वीडियो शेयर की है जहां उनके हाथ में बोट का एक स्पीकर नजर आ रहा है। बता दें कि ये वीडियो कार्तिक ने शिमला के किसी होटल में शूट किया है। वहीं इसमें दिखाया गया है कि कार्तिक जहां जा रहे हैं म्यूजिक को अपने साथ लेते जा रहे हैं। 

फिल्म 'पल पल दिल के पास' (pal pal dil ke pass) से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सनी देओल (suny deol) के बेटे करण देओल (karan deol) ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो रैप करते हुए नजर आ रहे हैं। 

bdy spl: विलेन का रोल निभाने के बावजूद हमेशा ही हीरो पर भारी पड़ें अमरीश पुरी

आपको ये भी जानकारी दे दें कि इस खास दिन पर 16 देशों के करीब 150 आर्टिस्ट (फ्रांस, यूएसए, नेपाल, स्पेन, इटली, थाईलैंड, भारत) उदयपुर में अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म करेंगे। इस फेस्ट में शंकर एहसान लॉय (shankar ehsaan loy) भी परफॉर्म किया। वहीं शान (shaan) से लेकर सोनम तक, सभी ने पोस्ट शेयक कर म्यूजिक डे की बधाइयां दी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani) on Jun 21, 2018 at 1:54am PDT

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.