Sunday, Apr 02, 2023
-->
Bollywood celebs reaction on boys locker room case sosnnt

'बॉयज लॉकर रूम' को लेकर मचा बवाल, जानें बॉलीवुड सेलेब्स का क्या है कहना...

  • Updated on 5/7/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इन दिनों 'बॉयज लॉकर रूम' (boys locker room case) का मुद्दा जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। इस खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है कि हमारा देश के बच्चे किस घटिया राहत पर जा रहे हैं। जी हां, ये घटना दिल्ली (Delhi) में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चों की है जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनाया जिसके बाद स्कूल की ही लड़कियों की तसवीरें एडिट कर शेयर कर रहे थे। ग्रुप का नाम 'बॉयज लॉकर रूम' है। 

इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने कही ये बात
वहीं जब उनकी यह चैट्स वायरल हुई तब सोशल मीडिया (social media) पर बवाल मच गया। स्कूल के बच्चों द्वारा की गई इस शर्मनाक हरकत को देखकर सभी हैरान रह गए। दिल्ली के ये बच्चे अपने इस ग्रुप चैट में 
'रेप की प्‍लानिंग’ भी कर रहे थे।

मुद्दे पर सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सभी इस बात की जमकर निंदा कर रहे हैं। तो आएगा जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स की इसपर क्या राय है। 

गिरफ्तार हुआ ग्रुप का एडमिन
आपको बता दें कि इस ग्रुप में 22 लड़के शामिल थे। वहीं ग्रुप के एडमिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी के छात्रों की भूमिका के बारे में भी गहरी छानबीन की जा रही है।

पुलिस ने इंस्टाग्राम को भी  इस ग्रुप को लेकर जानकारी देने को कहा है। इन छात्रों पर आरोप है कि इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों की तस्वीर शेयर किया करता था। इसको लेकर एक लड़की ने ही स्क्रीनशॉट शेयर की थी। बाद में लड़की ने बताया कि यह लड़का उनके ही स्कूल से है। वे लोग गैंगरेप करने की सोच रहे थे। यह ग्रुप  अमूमन17-18 साल के लड़कों का है।

comments

.
.
.
.
.