Thursday, Sep 28, 2023
-->
bollywood-celebs-tweet-on-abhinandan-india-return

देश के हीरो अभिनंदन की वतन वापसी पर पूरे बॉलीवुड ने दिल खोलकर किया उनका स्वागत

  • Updated on 3/2/2019

नई दिल्ली/टीम डिडिटल। कल 1 मार्च को सभी भारतीय ने दिल खोलकर अपने देश के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्वागत किया। अभिनंदन कल रात करीब 9 बजे अपने देश की सीमा पार कर जैसे ही भीतर आए, मानों पूरा देश खूशी से झूम उठा। पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ उठी। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडियो पर ट्वीट कर अभिनंदन का तहे दिल से स्वागत करते नजर आएं। 

बिग बी ने ट्वीट कर लिखा कि 'एक सच्चा सिपाही सिर्फ इसलिए नहीं लड़ता है क्योंकि वह अपने सामने खड़े शख्स ने नफरत करता है, वह इसलिए लड़ता हैं क्योंकि जो उसके पीछे खड़ा है वह उससे प्यार करता है। अभिनंदन स्वागतम, सुस्वागतम्'।'

 Video: सलमान खान ने पंजाबी गानों पर किया जबरदस्त डांस, बॉबी देओल भी आए नजर

वहीं शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि 'घर वापसी से अच्छा एहसास कोई नहीं होता है, घर ही वही जगह है जहां हमें प्यार मिलता है। उम्मीदें जगती हैं और हम ख्वाब देखते हैं। आपकी बहादुरी हमें मजबूती प्रदान करती है। हमेशा आपके आभारी रहेंगे। घर वापसी पर आपका स्वागत है अभिनंदन।

इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा कि अभिनंदन घर पर आपका स्वागत है। आपकी वीरता सर आंखों पर! आप पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। जय हिंद'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Mar 1, 2019 at 9:01am PST

इसी के साथ दीपिका भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तिरंगे की तस्वीर डाल 'जय हिंद' लिखा। 

Video: लंदन की गलियों में वरुण संग श्रद्धा ने किया ये जबरदस्त डांस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Mar 1, 2019 at 9:01am PST

अनुपम खेर ने लिखा कि 'प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की जरूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से धन्यवाद। जीते रहो'

वहीं वरुण ने लिखा कि 'घर में फिर आपका स्वागत है अभिनंदन, ये मानवीय कार्य यह उम्मीद देते हैं कि सारी मानवता खो नहीं जाती है, भारत माता की जय।' वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा- 'वेलकम बैक प्यारे अभिनंदन, हम आपकी बहादुरी और देश के प्रति आपकी सेवा को सैल्यूट करते हैं। ' 

इनके अलावा और भी कई सेलेब्स ने किया अभिनंदन का स्वागत।

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.