Sunday, Apr 02, 2023
-->
bollywood Christmas 2021 celebration sosnnt

Christmas 2021: सैंट बने बॉलीवुड के महानायक, फैंस को दिया खास संदेश

  • Updated on 12/25/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनिया भर में आज क्रिसमस की धूम है। लेकिन फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर कई तरह के पाबंदिया लगा दी है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड (bollywood) में भी क्रिसमस का गजब का माहौल देखने को मिल रहा है। सेलिब्रशन के साथ सितारों ने अपने फैंस को क्रिसमस की ढ़ेर सारी बधाईयां भी दी।

इस खास मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सैंट के रुप में अपने फैंस को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सैंट बने नजर आ रहे हैं और इसी के साथ उन्होंने लिखा ‘शांति सौहार्द और सुरक्षा के साथ प्यार’। 

सनी लियोनी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाई दी है। 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनका 4 साल पुराना क्रिसमस ट्री कहीं खो गया। जिसके बाद उन्होंने आखिरी वक्त में नया ट्री खरीदा और उनके बच्चों ने उसे सजाया। वीडियो में एक खूबसूरत सा क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है जिसे काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया है। 

comments

.
.
.
.
.