Sunday, Apr 02, 2023
-->
bollywood-stars-yoga-trainers-on-yoga-day-2018

YOGA DAY 2018: बॉलीवुड स्टार्स इन ट्रेनर्स की मदद से दिखते हैं Hot

  • Updated on 6/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड स्टार्स का सबसे पहला काम होता है फिट रहना और फिट दिखना। फिटनेस के लिए सभी बॉलीवुड स्टार्स बहुत मेहनत करते हैं। फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम में पसीना बहाना ही नहीं होता बहुत से स्टार्स योगा करके खुद को फिट रखते हैं। 

दुबई में लोगों पर नैनों का जादू चला रही है प्रिया प्रकाश, Video सोशल मीडिया पर वायरल

शिल्पा, करीना, बिपाशा, दीपिका, कैटरीना, सोनाक्षी, जैकलिन और सोनम सहित बहुत से स्टार्स योगा करते हैं। 43 साल की उम्र में भी श‍िल्पा इतनी फिट हैं औऱ उनको देखकर उम्र का पता भी नहीं चलता। शिल्पा लगभग 15 सालों से योग कर रही हैं। श‍िल्पा के साथ उनके पत‍ि राज कुंद्रा और बेटा भी योग करते है।

खास बात ये है कि ये सभी स्टार्स अकेले इतनी मेहनत नहीं करते। गौरतलब है कि ये सभी योगा इंस्ट्रक्टर की मदद लेते हैं। बॉलीवुड के कई फेमस योगा इंस्ट्रक्टर हैं, जो इन्हें फिट रहने में खुद भी पूरी मेहनत करते हैं।

राधिका करले

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं है और उनकी परफेक्ट फिगर का श्रेय राधिका को जाता है। राधिका एक न्यूट्रिशनिस्ट, योगा इंस्ट्रक्टर हैं और पाइलेट्स इंस्ट्रक्टर भी हैं। 

Navodayatimesअनशुका परवानी

तैमुर के जन्म के कुछ ही महीनों के बाद करीना की बॉडी एकदम शेप में आने लगी थी और अब वे एकदम फिट हैं। करीना की सेक्सी बॉडी का पूरा श्रेय अनशुका को जाता है। अनशुका एरियल योगा में एक्सपर्ट हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को उनका एंटी ग्रैविटी योग और पाइलेट्स का अनोखा मिक्सचर बहुत पसंद है।

यासमीन कराचीवाला

बिपाशा, दीपिका, कैटरीना, सोनाक्षी सब फिट रहने के लिए यासमीन की मदद लेते हैं। यासमीन को फिटनेस इंडस्ट्री में लगभग 20 सालों का एक्सपीरियंस है। भारत में यासमीन ने ही पाइलेट्स फिजिकल फिटनेस सिस्टम की शुरुआत की थी और उन्हें इस इंडस्ट्री में लगभग 20 साल हो गए हैं।

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

नम्रता पुरोहित

जैकलीन फर्नांडिस, युवराज सिंह सहित कई सितारें नम्रता की मदद से फिटनेस का खयाल रखते हैं। नम्रता दुनिया की सबसे कम उम्र की Stott Pilates Instructor हैं साथ ही वे लेखक और बिजनेस वुमेन भी हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.