Tuesday, Sep 26, 2023
-->
bollywood-superhit-eid-songs-enjoy-with-video

Eid Mubarak: बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने आपकी ईद को बनाएंगे यादगार

  • Updated on 8/22/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज देश के साथ साथ दुनियाभर के अन्य हिस्सों में भी ईद-उल अजहा का जश्न मनाया जा रहा है। इस दिन को बकरा ईद, ईद-उल-अजहा या ईद-उल जुहा ने नाम से भी बुलाया जाता है। यह बकरीद मुसलमानों का दूसरा प्रमुख त्योहार है। इस दिन घर पर मेहमानों का तांता लगा रहता है। इस त्योहार को मनाने की खास वजह है लोगों में अल्लाह की सेवा के साथ इंसान की सेवा के भाव को जगाना।

आतिफ असलम की खूबसूरत आवाज में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का गाना हुआ रिलीज

इस दिन को बॉलीवुड की फिल्मों में भी खूब धूम-धाम से मनाते दिखाया जाता है। फिल्मों के कई एेसे सूपरहिट गाने हैं जो इस त्योहार में चार-चांद लगा देते हैं। बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े स्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को ईद की बधाई देते हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की फिल्म के ऐसे कई ऐसे गाने हैं, जो ईद या बकरीद के मौके पर खूब धमाल मचाते हैं। इस मौके पर 'जुम्मे की रात है...', 'अस्सलाम वालेकुम अस्सलाम...', 'चांद नजर आ गया...', 'वल्लाह रे वल्लाह...', 'भर दे झोली...' जैसे कई बॉलीवुड गाने लोगों के हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर गाने सलमान खान के हैं।

इस दिन को और रोनक बनाने के लिए आइए सुनते हैं कुछ मजेदार गाने।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.