Sunday, Apr 02, 2023
-->
brahmastra new poster shows mouni roy as junoon sosnnt

Brahmastra का नया पोस्टर रिलीज, जुनून से भरी Mouni Roy का लुक देख हो जाएंगे दंग

  • Updated on 6/14/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं कल 15 जून को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की  फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है।

जुनून से भरी Mouni Roy का लुक देख हो जाएंगे दंग
ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्ट जारी किया है जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) का लुक देखकर आप दंग रह जाएंगे। पोस्टर को देखकर यह बात तो साफ है कि फिल्म मौनी नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।

वहीं इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि 'कर ले सबको वश में अपने, अंधेरी की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है। कर्तव्य और जुनून। निर्माण और विनाश। रोशनी और अंधेरा। हमारे प्रकाश के दुनिया में, हम आपके लिए अंधेरा का चेहरा पेश कर रहे हैं- यह रहस्यमई, जुनून है।' सोशल मीडिया पर मौनी का यह लुक खूब चर्चा में है। फैंस उनके इस नए अवतार को देखकर बेहद एक्साईटेड हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.