Friday, Sep 29, 2023
-->

बिग बी की दिवाली पार्टी में पहुंचे कई सितारे

  • Updated on 11/1/2016

Navodayatimesनई दिल्ली (टीम डिजिटल): दिवाली जश्न के लिए रणबीर कपूर, विद्या बालन, संजय दत्त और फरहान अख्तर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां अमिताभ बच्चन के आवास जलसा पर एकत्रित जमा हुए।

Navodayatimesआकर्षक परिधानों में इन सेलिब्रिटीज ने बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तस्वीरें भी खिंचाईं। बिग बी, अभिषेक और ऐश्वर्या ऑफ-व्हाइट और सुनहरे पारंपरिक परिधानों में फब रहे थे, वहीं जया ने चमकदार लाल और हरा सलवार-कुर्ता पहन रखा था।

Navodayatimesअभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी अराध्या ने गुलाबी कपड़े पहन रखे थे। आने वाली फिल्म ‘कहानी 2’ के ट्रेलर को लेकर तारीफ बटोर रहीं विद्या ने ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी पहन रखी थी। उनके साथ पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी थे। अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर मैचिंग वाले काले रंग के परिधानों में थे।

Navodayatimesवे शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मना रहे थे। बिपाशा ने इस मौके की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

Navodayatimesबच्चन परिवार की दिवाली की दावत में अन्य मेहमानों में अदिति राव हैदरी, सैफ अली खान की बेटी सारा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेता आफताब शिवदासानी, गायक मीका सिंह और फैशन डिजाइनर रॉकी स्टार भी शामिल थे।

Navodayatimes

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.