Thursday, Sep 28, 2023
-->

CINTAA हुई FWICE से अलग, लगाया ये बड़ा आरोप

  • Updated on 12/29/2016

Navodayatimesनई दिल्ली(टीम डिजिटल): फिल्मी दुनिया में एक और तलाक हो गया है। लेकिन यह किसी कपल में नहीं हुआ है बल्कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) पश्चिमी भारतीय सिने कर्मचारी (FWICE) के बीच हुआ है।

अर्जुन कपूर के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी, जानें क्या है मामला

दोनों का 58 साल लंबा साथ छूट गया है। सिनटा ने 'अनैतिक तरीकों' का हवाला देते हुए पश्चिमी भारतीय सिने कर्मचारी का साथ छोड़ दिया है। यह निर्णय 1 नवंबर को लिया गया क्योंकि पश्चिमी भारतीय सिने कर्मचारी कथित तौर पर CINTAA की चिंताओं को दूर करने में विफल रहा है।

सैफ ने बनाया अपने बेटे को योद्धा, देखें फोटो

सुशांत सिंह, महासचिव और प्रवक्ता CINTAA कहते हैं, हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन (JAA) और महिला कलाकार संघ (MKS) द्वारा नौकरी-नुकसान के मुआवजे की आड़ में अनैतिक तरीकों को अपनाना। वे नए सदस्यों को बनाने का दावा कर सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ कागज पर है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.