Sunday, Apr 02, 2023
-->
Circus romantic song Sun Zara released

'सर्कस' का रोमांटिक सॉन्ग 'सुन जरा' हुआ रिलीज, एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखे रणवीर

  • Updated on 12/18/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' रिलीज के काफी करीब है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडेज और पूजा हेगडे लीड रोल में है। शनिवार को फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'सुन जरा' रिलीज किया गया है। गाने में रणवीर दोनों एक्ट्रेस के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को पापोन और श्रेया घोषाल ने गाया है वहीं कुमार ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। 

गाने ने रणवीर सिंह, पूजा और जैकलीन का ट्राएओ दिखाया गया है। इसमें रणवीर ओवरसाइज्ड पैंट, एक जैकेट और एक लाल शर्ट पहने हुए हैं। वहीं जैकलीन लाल टॉप और ब्राउन रंग की स्कर्ट में दिख में काफी क्यूट लग रही हैं। इसके बद पीली साड़ी पहन पूजा की एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पूजा साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। ओवरऑल गाने को 60 के दशक को फिल्माया गया है। 

हाल ही में फिल्म का पार्टी सॉन्ग करंट लगा रे रिलीज हुआ था। इस गाने में रणवीर सिंह के साथ दीपिक पादुकोण धमाल मचाती हुई नजर आई थी। रोहित शेट्टी डारेक्टेड फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

comments

.
.
.
.
.