नई दिल्ली, टीम डिजिटल। रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ एक्साइटेड करते रहते हैं। वे अपनी फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और एंटरटेंनमेंट का फुल डोज रखते हैं। शायद यही वजह है कि फैंस उनकी ज्यादातर फिल्मों पर अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं। रोहित शेट्टी की ऐसी ही कॉमेडी से भरपूर फिल्म सर्कस आ रही है। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। फिल्म भी जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इससे पहले हम आपके लिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातों को लेकर आए हैं।
बड़े स्टार्स से सजी है सर्कस रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में एनर्जी स्टार रणवीर सिंह और वरूण शर्मा दिखाई देने वाले है। फिल्म में दोनों बेस्ट फ्रैंड के किरदार में हैं, जिनके डबल रोल भी है। लीड एक्ट्रेस के रूप में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हैगड़े अपने ग्लैमरस अवतार मे नजर आने वालीं हैं। इनके साथ सर्कस फिल्म में कॉमेडी किंग जॉनी लीवर सहित मुकेश तिवारी, मुरली शर्मा, संजय शर्मा, व्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव, टिकू तलसानिया, अश्विनी कालसेकर और बृजेंद्र काला जैसे दमदार एक्टर्स दिखाई देने वाले है।
गुदगुदाने वाली कहानी सर्कस की कहानी 1960 के टाइम उदगमंडलम शहर की है। यहां एक ऐसा व्यक्ति है जो इलेक्ट्रिक मैन (रणवीर सिंह) के नाम से मशहूर है। इलेक्ट्रिक मैन सर्कस में काम करता है। जिसे बिजली न पकड़ती है और न करंट मारती है, इसीलिए वह बिजली की तारों से सर्कस में लोगों को जादू दिखाता है। उसकी एक प्रेमिका भी है जिसके साथ उसकी सिचुएशन फिट नहीं बैठती है।
दर्शकों के लिए खास रोहित शेट्टी की फिल्म की खासियत होती है कि उनकी फिल्म में दर्शकों को बोरियत नहीं होती है। सर्कस भी अपने दर्शकों के लिए चटपटे और मजेदार डॉयलॉग का संगम लिए हुए है। फिल्म के एक गाने में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म में गोलमाल 5 का हिंट भी दिया गया है। ट्रेलर के लास्ट में चार बच्चों को दिखाया गया है , जो अपना नाम गोपाल , माधव, लक्षमण और लकी बताते है। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bday Spl: जब Kapil Sharma ने शराब के नशे में कर दिया था Pm Modi को...
इस एक्टर के चबाए हुए च्यूइंग गम की 45 लाख रुपये में हो रही नीलामी,...
आज से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में हुए कई अहम बदलाव, पढ़ें...
प. बंगाल रामनवमी हिंसाः हावड़ा में निषेधाज्ञा अब भी लागू
Odysse Electric ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ 999 रुपये...
ऑनलाइन ‘प्रेमिका' ने दिल्ली के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे
जॉर्जिया असम्बेली में ‘हिंदूफोबिया' के खिलाफ प्रस्ताव, कहा- हिंदू...
जानें कौन थे सैयद अब्दुल रहीम, Maidaan में जिनका किरदार निभा रहे हैं...
PM की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने पर CM केजरीवाल पर कोर्ट ने...
MasterChef India 7 के विनर बने नयन ज्योती, ट्रॉफी के साथ मिले इतने...