Sunday, Jun 11, 2023
-->
comedian-bharti-singh-and-husband-harsh-diagnosed-with-dengue-both-are-admitted-in-hospital

कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, हुई ये बीमारी

  • Updated on 9/24/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेलीविजन की कॉमेडी क्वीन मानी जाने वाली भारती सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल में भारती इन दिनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की वह अकेली नहीं बल्की उनके पति देव हर्ष लिंबाचिया भी उनके साथ अस्पताल में भर्ती हैं। आपको बता दें दोनों पति-पत्नी को डेंगू हो गया है। जिसके लिए उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 

Weekend ka Vaar: सलमान-वरुण ने मचाया घर में धमाल तो इस बार कोई नहीं हुआ घर से बेघर

दोनों कुछ दिनो पहले से हीं बीमार चल रहे थे फिर जब दोनों ने अपना ब्लड टेस्ट करवाया तो पता चला की उनके शरीर में  प्‍लेटलेट्स में कमी हो गई हैं। जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें सलाह देते हुए अस्‍पताल में भर्ती हो जाने के लिए कहा। भारती और हर्ष की सेहत को देखते हुए डॉक्टरों ने सुधार आने तक उनको अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी हैं।

आपको बता दे इससे पहले दोनें पति-पत्नी बिग बॉस के प्रीमियर के समय गोवा में नजर आए थे। जहां दोनों ने सलमान के साथ काफी मस्ती करते नजर आए थे। कयास लगाए जा रहे थे की ये जोड़ी इस बार बिग बॉस हाउस में प्रवेश करेगी लेकिन फिर एेसा हो ना सका। 

इसके अलावा दोनों साथ में रोहित शेट्टी के शो खतरो के खिलाड़ी में भी नजर आए थे। जहां दोनों कई तरह के मुश्किन स्टंट्स करते दिखे थे लेकिन जल्द हीं ये जोड़ी शो से बाहर हो गई। 

पिछले साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने की शादी बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गोवा में हुई थी। जहां परिवार के कुछ करीबी सदस्य और दोस्त मौजूद थे। इस दौरान टीवी के कई स्टार्स भी शामिल हुए। भारती और हर्ष की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.