नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी दमदार आवाज और पॉप गानों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके दलेर मेहंदी (daler mehandi) का आज जन्मदिन है। दलेर मेहंदी को उनके सुपरहिट पंजाबी गानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कई हिंदी गाने भी गाए हैं जो कि काफी हिट रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं आपको उनके कुछ ऐसे किस्से जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
14 साल बाद मुकेश खन्ना ने किया खुलासा, इस वजह से बंद हुआ था Shaktimaan
मानव तस्करी मामले में 2 साल के लिए जा चुके हैं जेल 2003 में दलेर मेहंदी (Daler mehandi) पर मानव तस्करी (human trafficking) का गंभीर आरोप लगा था। वहीं इस मामले पर जांच होने के बाद पंजाब के पटियाला कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। ये केस लगभग 15 सालों तक चला था। 15 सालों बाद दलेर को इस मामले में दोषी पाया गया। वहीं इस अपराध के लिए उन्हें 2 साल की कैद की सजा भी हुई।
न्यूयॉर्क के सैलून में हेयर कट करा रहे थे ऋषि, अचानक अपनी फिल्म का गाना सुन हुए हैरान, देखें वीडियो
अमेरिका में शो के दौरान की थी मानव तस्करी आपको बता दें दलेर मेहंदी और उनके भाई ने 1998 से 1999 के दौरान दो बार अमेरिका में स्टेज शोज किए हैं। शो के दौरान ही वो अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। दलेर और उनके भाई शमशेर सिंह (Shamsher singh) पर आरोप था कि उन्होंने कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश भेज दिया था। वहीं इस काम को करने के लिए उन्हें मोटी रकम मिली थी।
शो में Intimate सीन देने की वजह से शक्ति की इस मशहूर एक्ट्रेस की टूटी सगाई
अवैध तरीके से तोड़ी थी फार्म हाउस की सील इसके बाद एक और विवाद जो दलेर के साथ जुड़ा वो था सोहना का। नगर पालिका सोहना ने दलेर पर अवैध रूप से फार्म हाउस की सील तोड़ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साल 2013 में इस फार्म हाउस को सील किया था। वहीं 2015 में जब नगर के अधिकारियों ने वहां जाके देखा तो फार्म हाउस की सील टूटी हुई थी। इसके लिए भी लंबे समय तक दलेर के खिलाफ केस चला था।
सैफ अली खान ने पत्नि करीना संग इंग्लैंड के भूतिया घर में मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें
2019 में बीजेपी में हो गए शामिल इन सब के बाद दलेर फिर सुर्खियों में आए और इस बार कोई विवाद नहीं बल्कि वो राजनीति की वजह से चर्चा का विषय बनें। इसी साल वो बीजेपी पार्टी में शामिल हुए हैं। दलेर मेहंदी दिल्ली के एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। माना जा रहा था कि भाजपा दलेर मेहंदी को पंजाब की किसी सीट से मैदान में उतार सकती है।
दीपिका और रणवीर से बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर मची हलचल
इस लिए हुए राजनीति में शामिल दिल्ली में भाजपा के एक कार्यक्रम में मेहंदी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, श्याम जाजू, केंद्रीयमंत्र हर्षवर्धन और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद दलेर मेहंदी ने कहा कि पार्टी से उनका रिश्ता बहुत पुराना है। भाजपा पहले ही पंजाबी गायक हंसराज हंस को दिल्ली से और अभिनेता सनी देओल को पंजाब के फिरोजपुर से उम्मीदवार बना चुकी है।
कुछ इस तरह हनीमून Enjoy कर रही हैं राखी सावंत, देखें Video
अगर बात करे इनके बॉलीवुड सफर की तो दलेर ने इंडस्ट्री .को काफी सारे सुपरहिट गाने दिए हैं। जो काफी पसंद भी किए जाते हैं। इनके गाने सबको झूमने पर मजबूर कर देते हैं। हर एक सुपरहिट फिल्म और सुपरस्टार के साथ दलेर ने काम किया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
20 विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का...
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को लिया हिरासत में, विपक्ष ने...
‘सेंगोल' स्थापना पूजन में सिर्फ दक्षिण के ब्राह्मण गुरुओं को बुलाना...
सत्येंद्र जैन से अस्पताल में मिले अरविंद केजरीवाल
नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह किसी राजा के राज्याभिषेक जैसा: वाम दल
पहलवानों के समर्थन में दिल्ली को ओर बढ़ रहे कई किसान नेताओं को हिरासत...
IIFA 2023: लुंगी पहनकर खूब नाचे सलमान खान, इन सितारों ने भी मंच पर...
‘आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री' ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया :...
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन, सेंगोल स्थापित
नए संसद भवन के उद्घाटन के चलते केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो...