Friday, Sep 29, 2023
-->
death-anniversary-of-legendary-actor-shammi-kapoor

पुण्यतिथि: जब शम्मी कपूर ने सिंदूर नहीं लिपस्टिक से भरी थी गीता बाली की मांग, पढ़ें मजेदार किस्से

  • Updated on 8/14/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 60 के दशक में जवां दिल की धड़कन माने जाने वाले शम्मी कपूर ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। 14 अगस्त 2011 उनकी मृत्यु हो गई थी। फैंस आज शम्मी कपूर की 7 वीं पुण्यतिथि मना रहा है। इस दिन जानेगें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ यादगार किस्से।  

जब लता मंगेशकर का ये गीत सुन भावुक हो उठे थे नेहरु जी, कहा - मेरे आंखों में आ गए आंसू

आजकल के जमाने की तरह शम्मी कपूर किसी स्टार किड की हैसियत से फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आए थे। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर उस समय के उम्दा फिल्म निर्माता थे। शम्मी से पहले उनके दो भाई-बहन की मृत्यु हो गई थी, उस समय शम्मी अपनी मां के गर्भ में थे। इस बात से उनके माता-पिता काफी परेशान थे। बता दें कि वे अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। जिसके बाद उनका लालन-पालन राजकुमारों की तरह किया गया।

एक बार की बात है, जब शम्मी को पृथ्वी थियेटर्स में शकुंतला नाम के नाटक में भरत का रोल मिला था। इसी नाटक में उनके भाई राज कपूर का भी अहम रोल था। दोनों भाई उन दिनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। नाटक के रिहर्सल के लिए राज कपूर को स्कूल से छुट्टी नही मिल पाती जिस वजह से उन्होंने अपनी प्रिसिंपल से लड़कर स्कूल दिया और इसका खामियाजा शम्मी को भी भुगतना पड़ा। उन्हें भी स्कूल छोड़ना पड़ा। 

शम्मी शुरुआत से ही अपने पिता के थियेटर में एक मजदूर की तरह काम किया करते थे। जिसके लिए उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी। उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी। इसके बाद शम्मी का फिल्मी करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हुआ था जिसके लिए उप्हें 150 रुपये ही मिलते थे।

उस जमाने की खूबसूरत अदाकारा नूतन शम्मी कपूर की बेस्ट फ्रेंड या फिर कहे तो चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने फिल्म 'लैला मजनू' 1953 में एक साथ काम किया था। शम्मी 6 और नूतन 3 साल की थी तब से ये दोनों दोस्त थें। 

बताया जाता है की शम्मी कपूर की लड़कियां दोस्त काफी सारी थी और इस बारे में उनके परिवार को अच्छी तरह मासूम भी था। उन दिनों यह भी खबर थी की शम्मी विदेश की एक बैली डांसर को डेट किया करते थे लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

शम्मी कपूर की शादी का किस्सा भी काफी मजेदार है। साल 1955 में शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी कर ली थी। हुआ कुछ यूं था, दोनों कलाकार फिल्म 'कॉफी हाउस' के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गई और दोनो को प्यार हो गया। शम्मी जब भी गीता से मिलते पूछते थे 'तुम मुझसे प्यार करती हो? इस बात का गीता हमेशा ना में ही जवाब देती थी। 

फिर एक दिन अचानक गीता ने शम्मी से कहा चले शादी कर लेते हैं। यह सुनकर शम्मी चौंक उठे, शादी और अभी, कैसे? गीता ने कहा जैसे जॉनी वॉकर ने की थी। इसके बाद दोनों जॉनी वॉकर के पास गए और बोले हम प्सार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। ये सुनने के बाद जॉनी ने कहा 'मैं मुसलमान हूं मस्जिद जाकर शादी की थी और तुम दोनों मंदिर जाओ और शादी कर लो।'

फिर क्या था दोनोें ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। लेकिन मजेदार बात यह थी कि गीता की मांग भरने के लिए शम्मी के पास सिंदूर नहीं था तो ऐसे में गीता ने अपने बैग में से लिपस्टिक निकालकर दी फिर शम्मी ने उनकी मांग भरी।

शम्मी कपूर ने अपना आखिरी रोमांटिक किरदार 1971 में किया था। उन्होंने 'जमीर', 'हीरो', 'विधाता', 'हुकुमत', 'बंटवारा', 'तहलका', 'चमत्कार', 'नमक', और 'प्रेम ग्रंथ' जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार किए हैं। आखिरी बार वो अपने पोते रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' में दिखे थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.