Tuesday, Mar 21, 2023
-->
deepika dance video on disco deewane

रैंप पर 'डिस्को दीवाने' पर थिरकते नजर आईं दीपिका पादुकोण, Video वायरल

  • Updated on 9/6/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की लेडी स्टार दीपिका पादुकोण (deepika padukone) चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें दीपिका फैशन डिजाइनर अबु-जानी संदीप खोसला (abu jani sandeep khosla) के फैशन शो में शो स्टॉपर के रुप में नजर आई थी।

रैंप के दौरान दीपिका 'डिस्को दीवाने' पर डांस कर रही थीं। वहीं दीपिका के साथ डिजाइनर्स भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो के दौरान दीपिका ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नि के रोल में नजर आएंगी दीपिका 
फिल्म 83 (film 83) की शूटिंग जोरों पर है। वहीं फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चाएं हो रही है। इस फिल्म में दीपिका कपिल देव (Kapil dev) की बीवी के किरदार में नजर आने वाली हैं। ये तो आप सभी जानते हैं कि फिल्म में कपिल देव (kapil dev) का जबरदस्त रोल रणवीर सिंह (ranveer singh) निभा रहे हैं। इसी को लेकर दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह रणवीर और दीपिका शूट के दौरान रियल लाइफ को साइड रखकर अपनी एक्टिंग पर फोकस करते हैं।

दीपिका और रणवीर से बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

दीपिका कपिल देव की पत्नि रोमी से हैं काफी प्रभावित 
दीपिका ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि, "मैं फिल्म में कपिल देव की बीवी का किरदार निभा रही हूं। मैं जब भी उनकी पत्नि रोमी (Romi) से मिलती हूं तब मैं काफी प्रेरित महसूस करती हूं। रोमी काफी रिफ्रेशिंग हैं। वो समझदार हैं, इंटेलिजेंट हैं और हंसमुख हैं। साथ ही रोमी बेहद ईमानदार इंसान हैं और जब भी वो बात करती हैं तो सबसे काफी अच्छे से बात करती हैं। मुझे उनके बारे में हर बात काफी पसंद है"।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.