Friday, Jun 09, 2023
-->
deepika-padukone-and-ranveer-singh-khalibali-dance-video-viral

Video: रणवीर संग 'खलीबली' पर दीपिका ने किया डांस, कहा ये मेरे टाइप का नहीं...

  • Updated on 10/6/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में बतौर गेस्ट सम्मिलित हुए थें। दोनों ने जमकर मीडिया से बातचीत भी की। इसी बीच दीपिका और रणवीर के बीच एक जबरदस्त जुगलबंदी भी देखने को मिली जो कि काफी मजेदार रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

this looks like a wedding 😭❤️ #deepveer #love #deepikapadukone #ranveersingh

A post shared by 🕊D E E P V E E R🌸 (@deepveer_fan_page) on Oct 6, 2018 at 1:00am PDT

दोनों साथ में स्टेज पर 'पद्मावत' का मशहूर गाना 'खलीबली' पर बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दिए। सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि रणवीर सिंह बड़े ही प्यार से दीपिका को डांस स्टेप सिखा रहे थे। 

दीपिका और रणवीर ने दिया तनुश्री का साथ, कही ये बात...

वहीं रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'यहां ये कैसा हबीबी चल रहा है? @दीपिका पादुकोण'। जिसे उनेके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

What in the Habibi is going on here?! 😂 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Oct 5, 2018 at 8:03am PDT

इसी दौरान दोनों ने पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर मीडिया से बातचीत भी की। जब शादी को लेकर दोनों से सवाल किए गए तो रणवीर सिंह ने फौरन जवाब देते हुए कहा कि 'कब, कहां, आप रोज तो पढ़ ही रहे हैं अखबार में। मेरी शेरवानी का रंग, शादी की रस्में और तैयारियां, तोहफे और मेहमानों की लिस्ट, सब कुछ तो तय है। तो आपको सब कुछ पता तो है।'

 अब तनुश्री-नाना मामले पर बोले अन्नू कपूर- 'मुझे उनकी नीयत पर शक है'

वहीं दीपिका ने अपनी और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात की भी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि 'जब मैं रणवीर से पहली बार मिली थी तब सेवे मुझे अपने टाइप के नहीं लगे थे। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने बड़े मजेदार अंदाज में दीपिका के साथ अपनी पहली मुलाकात का एक्पीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि 'जब मैं दीपिका से पहली बार मिला तो मुझे यही लगा कि कोई ऐसा लग भी कैसे सकता है।' 

वहीं लंबे समय से फैंस दीपिका और रणवीर की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि साल 2019 के के शुरुआत ही दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि मीडिया में काफी दिनों से यह खबर थी की दोनों की शादी 20 नवंबर क होगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.