Friday, Jun 09, 2023
-->
deepika-padukone-and-ranveer-singh-will-get-married-on-this-date

रणवीर-दीपिका की शादी का दिन हुआ तय, इस जगह लेंगे फेरे

  • Updated on 10/17/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में नवंबर का महीना बेदह शानदार होने वाला है। सबसे खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से जुड़ी खबरें समय समय पर आती ही रहती है। सभी इस क्यूट कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इनकी शादी से जुड़ी खबर आई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

What in the Habibi is going on here?! 😂 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Oct 5, 2018 at 8:03am PDT

खबर है कि दोनों की शादी 13 नवंबर को हो सकती है। वहीं 12 नवंबर से 16 नवंबर तक शादी के फंक्शन्स रखे जाएंगे। शादी के वेन्यू से लेकर मेहमानों तक की कई खबरें पहले से ही मीडिया में आ रही है। बताया जा रहा है की शादी इटली के लेक-कोमो में होगी। सूत्रों से पता लगा है कि दीपिका को इटली बेहद पसंद है जिसकी वजह से उन्होंने शादी के लिए यह डेस्टिनेशन चुना है। इटली में शादी के बाद दोनों भारत वापस आकर ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। बताया जा रहा है कि अनुष्का-विराट की तरह ही दीपिका-रणवीर भी दिल्ली और मुबंई में रिसेप्शन रखेंगे।

इन दोनों की शादी में उनके बेहद करीबी 30 गेस्ट्स के आने की खबर है और तो और खबर तो यह भी थी कि करीबी गेस्ट्स में शाहरुख खान और अर्जुन कपूर को भी इन्वाइट किया गया था। इसके अलावा जो भी मेहमान इस शादी में शामिल होंगे उन्हें अपना फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love with her love.. Posting for the first time deepveer.. 😊😊 #deepikaranveer #deepikapadukone #deepikapadukonefans

A post shared by Deepikapadukone (@deepika_the_gorgeous_) on Aug 29, 2018 at 5:10am PDT

दीप‍िका नही चाहती की उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हो इसलिए उन्होंने सभी से गुजारिश की है की शादी में फोन और किसी भी तरह का कैमरा ना लेकर आए। रणवीर और दीपिका अपनी शादी की तस्वीरें खुद अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहते हैं।

इसके अलावा खबरे ये भी है कि प्रियंका और निक भी नवंबर में शादी करने वाले हैं। वे जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करने वाले हैं। दोनों कपल हाल ही में जोधपुर गए हुए थे जहां वे अपनी शादी के लिए एक खूबसूरत सा लोकेशन तलाशने गए थें। प्रियंका और निक इस साल नवंबर के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों अपनी शादी इंडो-वेस्टर्न अंदाज में करने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.