Tuesday, May 30, 2023
-->
deepika-padukone-angry-on-media-people-to-said-bhabhi

'भाभी' कहने पर आखिर क्यों दीपिका ने बनाया मुंह, मीडिया से कहा...

  • Updated on 12/2/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शनिवार को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। यह दोनों की शादी का तीसरा रिसेप्शन था, जिसमें सिनेमा जगत के लगभग सभी सितारों ने अपनी हाजरी दी। पार्टी में दीपवीर दोनों रिसेप्शन से एकदम हटकर अंदाज में नजर आए। इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने खूब पोज दिए। रिसेप्शन में तस्वीरें खिंचने के दौरान मीडिया ने दीपिका को फिर से भाभी-भाभी कहकर पुकारा। 

शादी के बाद से जब से दीपिका मीडिया के सामने आ रही है तभी से सब उन्हें भाभी कहकर बुला रहे हैं और दीपिका इस बात से काफी खुश भी हैं लेकिन मुंबई में चल रहे ग्रैंड पार्टी में जैसे ही दीपिका और रणवीर एक दूसरे के हाथों में हाथ डाल कर पहुंचे तो दीपिका में पैपराजी को देख कर मुह बनाया और उन्हें भाभी नहीं बोलने को कहा।

Pics: दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, दूल्हा-दुल्हन के साथ जमके दिए पोज

दीपवीर का यह रिसेप्शन शन‍िवार रात मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में बी-टाउन सेलेब्स के साथ मनाया। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, अन‍िल कपूर जैसे तमाम सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ नजर आए।इसके अलावा सैफ अली खान भी करीना कपूर खान, सारा, सोहा और कुणाल खेमू  के साथ पार्टी में पहुंचे। वरुण अपनी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ आएं। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता और बोनी कपूर अपनी बेटियों अंशुला, खुशी और जाह्नवी के साथ पहुंचे।

टाइगर श्रॉफ यहां दिशा पटानी के साथ आएं। वहीं रवीना टंडन पति अनिल थडानी, माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने और लारा दत्ता ने भी अपने पति एवं टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ यहां शिरकत की। 

इस दौरान दीपिका सुर्ख लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में दिखी, तो वहीं रणवीर काले रंग में नजर आए। मिली जानकरी के मुताबिक, दीपिका की ये खूबसूरत ड्रेस ज़ुहैर मुराद ने डिजाइन की हुई है। तो वहीं रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने रणवीर का सूट डिजाइन किया है।

Video: शादी होते ही सामने आया प्रियंका-निक का हॉट फोटोशूट, पति के साथ किया Sexy डांस

मुंबई में इस रिसेप्शन से पहले दीपिका-रणवीर ने 21 नवंबर को बेंगलुरू और 28 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन दिया था। आपको बता दें, 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो के किनारे बने विला देल बलबियानेलो में शादी रचाई थी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.