Wednesday, Mar 22, 2023
-->
deepika padukone birthday special know unknown fact about actress

B'day Spl: रणवीर से शादी से पहले इन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है Deepika का नाम

  • Updated on 1/5/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर पूरी दुनिया मे जानी और पहचानी जाती है। बॉलीवुड की क्वीन दीपिका के हर अंदाज पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते है। आज यानी 5 जनवरी को दीपिका अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड में अब तक के फिल्मी करियर में अभिनेत्री ने एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका को अपनी पहली डेब्यू फिल्म में ही शाहरुख आन के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' के जरिए लोगों के दिलों में एक अपनी खास पहचान बनाई।

दीपिका की लाइफ से जुड़े अनसुने किरदार 
एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। लेकिन उनकी निजा जिंदगी भी काफी ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई रही है। बेशक आज दीपिका ने अपने जीवनसाथी के रूप अभिनेता रणवीर सिंह का थाम लिया है लेकिन एक समय अभिनेत्री का नाम कई लोगों से जुड़ चुका है। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के कुछ अनसुने किरदारों के बारे में बताने जा रहे है।

निहार पांड्या
दीपिका के शुरुआती ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या रहे हैं। एक्ट्रेस और निहार एक्टिंग स्कूल के टाइम से ही एकदूसरे के करीब हुआ करते थे। लेकिन उनका यह रिश्ता केवल कुछ समय तक ही चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

एमएसधोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है। दोनों को कई प्रोग्राम्स में एक साथ स्पॉट किया जाता था। लेकिन कभी ऑफिशियली उन दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

रणबीर कपूर
आज भले दीपिका रणवीर सिंह की लाइफ पार्टनर बन गईं है लेकिन एक समय अभिनेत्री और रणबीर कपूर दोनों एकदूसरे के बेहद करीब हुआ करते थे। एक्ट्रेस की जिंदगी में रणबीर कपूर सबसे खास लोगों में से रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप करीब छह सालों तक रहा, लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तें में दूरियां आ गईं और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

सिद्धार्थ माल्या
दीपिका का नाम विजय माल्या के सुपुत्र सिद्धार्थ के साथ भी जु़ड़ चुका है। दोनों के लव लाइफ के चर्चे उन दिनों खूब हुआ करते थे। लेकिन दीपिका अपने करियर में फोकस रहना चाहती थी जिसके कारण सिद्धार्थ और उनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया। 

युवराज सिंह
इंडियन टीम के तेज तर्रार बल्लेबाज  युवराज सिंह के साथ भी अभिनेत्री का नाम जुड़ा है। बात उस समय की है जब 2017 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेटर ने अपनी बल्लेबाजी के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थी।

 इसी बीच एक्ट्रेस युवराज सिंह के मैच देखने के लिए स्टेडियम भी जाती थी लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.