Wednesday, May 31, 2023
-->
deepika-padukone-birthday-special-some-pictures-of-deepveer

B'day Special: शादी के बाद इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाए रहे दीपवीर

  • Updated on 1/4/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक दीपवीर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों की जोड़ी जबरदस्त है, जहां भी जाते हैं सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखते रहते हैं। आज दीपिका पादुकोण अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। 

दोनों की खास बात ये है कि जब मीडिया से मिलते हैं बहुत प्यार से बात करते हैं। इटली में शाही शादी रचाने के बाद रणवीर-दीपिका अपना हनीमून मनाने के लिए कोलंबो में गए हुए हैं। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो पैलेस में बड़े धूम धाम के साथ शादी रचाई थी। 

इसके बाद भारत आने के बाद दोनों ने तीन बार अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी जोकि काफी शानदार रही। पहला रिसेप्शन उन्होंने दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में दिया था। 

इस फंक्शन के लिए सिर्फ परिवार और खास दोस्तों को ही न्योता मिला था। वहीं मुंबई के हयात होटल में दूसरा रिशेप्शन का आयोजन किया गया था जोकि मीडिया वालों के लिए रखा गया था।

इसके बाद दोनों ने मुंबई के एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#deepveer ❤

A post shared by Kareena fan 💘 (@bollywood_world_love) on Jan 4, 2019 at 1:14am PST

दीपिका ने 8 साल की उम्र में ही ऐड में काम करना शुरु कर दिया था। टीन-एज में उन्होंने लिरिल और क्लोज-अप जैसे कई ब्रांड के लिए ऐड किए। वे हिमेश रेशमिया के एल्बम 'नाम है तेरा..' में भी नजर आईं। साल 2006 में दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से पर्दे पर एंट्री ली।

दीपिका ने 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पीकू', 'तमाशा', 'बाजीराव मस्तानी' और  ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दीपिका विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'XXX : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में भी नजर आ चुकी हैं!

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.