Saturday, Jun 03, 2023
-->
deepika padukone called ranveer singh daddie during insta live fans

दीपिका और रणवीर से बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

  • Updated on 8/17/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के बेहद प्यारे कपल दीपिका पादुकोण (deepika padukone) और रणवीर सिंह (ranveer singh)अपने क्यूट अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ लाइव सेशन रखा था। उनकी इस पोस्ट पर दीपिका ने इस पर चौंकाने वाला कमेंट किया। दीपिका ने लिखा- 'हाय डैडी'।

आपको बता दें इससे पहले भी कांस 2019 के दौरान इन दोनों की  प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थी। हालांकि यह भी बता दें की फैंस इस कमेंट को देखकर सच जानने के लिए बेहद उत्साहित है। इस पर वीडियो में रणवीर ने भी चिल्लाकर बोला है-हाय बेबी। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा-Baba Bhabi gonna give u one.

कुछ इस तरह हनीमून Enjoy कर रही हैं राखी सावंत, देखें Video

फिल्म 83 में कपिल देव की पत्नि के रोल में नजर आएंगी दीपिका 
फिल्म 83 (film 83) की शूटिंग जोरों पर है। वहीं फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चाएं हो रही है। इस फिल्म में दीपिका कपिल देव (Kapil dev) की बीवी के किरदार में नजर आने वाली हैं। ये तो आप सभी जानते हैं कि फिल्म में कपिल देव (kapil dev) का जबरदस्त रोल रणवीर सिंह (ranveer singh) निभा रहे हैं। इसी को लेकर दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह रणवीर और दीपिका शूट के दौरान रियल लाइफ को साइड रखकर अपनी एक्टिंग पर फोकस करते हैं।

पीएम मोदी की तारीफ में अक्षय कुमार ने कहा- 'जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान'

दीपिका कपिल देव की पत्नि रोमी से हैं काफी प्रभावित 
दीपिका ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि, "मैं फिल्म में कपिल देव की बीवी का किरदार निभा रही हूं। मैं जब भी उनकी पत्नि रोमी (Romi) से मिलती हूं तब मैं काफी प्रेरित महसूस करती हूं। रोमी काफी रिफ्रेशिंग हैं। वो समझदार हैं, इंटेलिजेंट हैं और हंसमुख हैं। साथ ही रोमी बेहद ईमानदार इंसान हैं और जब भी वो बात करती हैं तो सबसे काफी अच्छे से बात करती हैं। मुझे उनके बारे में हर बात काफी पसंद है"।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.