Sunday, Apr 02, 2023
-->
deepika padukone new look out from pathaan

दीपिका के बर्थडे पर Shahrukh ने शेयर किया Pathaan से एक्ट्रेस का दमदार लुक

  • Updated on 1/5/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर बहुचर्चित फिल्म पठान के लिए फैंस में एक अलग ही बज बना हुआ है। वहीं आज दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने 'पठान' से दीपिका का एक नया लुक रिवील किया है। इसमें दीपिका एक दम एक्शन मोड वाले अवतार में दिखाई दे रही है। अभिनेत्री के हाथ में गन नजर आ रही है जो उनके इस लुक को पूरी तरह दमदार बना रही है।

बर्थडे गर्ल दीपिका का 'पठान' फिल्म से नया लुक वायरल
फिल्म मे दीपिका के इस नए लुक को शाहरुख खान ने उनके के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाहरुख ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी प्यारी दीपिका आप हर किरदार में स्क्रीन की क्वीन बनने के लिए बनीं है। मुझे आप पर बहुत गर्व है। आप हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ें और नई ऊंचाइयां छूएं, साथ ही जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।'

 

फैंस एक्ट्रेस के इस नए लुक को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले दीपिका का कपड़ो को लेकर फिल्म काफी  विवादों का सामने कर चुकी है। अब फिल्म से दीपिका का एक नया लुक सामने आया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 पठान की मुख्य जोड़ी शाहरुख़ और दीपिका, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है, जिन्होंने साथ में महाकाव्य ब्लॉकबस्टर ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में काम किया हैं। वाईआरएफ की एड्रेनालाइन पंपिंग फिल्म जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है, 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

comments

.
.
.
.
.