Saturday, Jun 03, 2023
-->
deepika-padukone-ranveer-singh-reception-in-mumbai

Pics: दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, दूल्हा-दुल्हन के साथ जमके दिए पोज

  • Updated on 12/2/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी के बाद अब मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन दिया जिसमें बॉलीवुड के नामी गिरामी लोगों से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी शिरकत की। इस पार्टी का मुंबई के ‘ग्रैंड हयात होटल’ में शनिवार रात को काफी भव्य तरीके से आयोजन किया गया। 

इस दौरान दीपिका और रणवीर की खूबसूरती देखते नहीं बन रही थी। दीपिका ने जुहेर मुराद का डिजाइन किया लाल रंग का गाउन पहना था। वहीं रणवीर काले रंग के टक्सिडो में कमाल लग रहे थे। पार्टी में बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ नजर आए। उनके साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंची।

 

इसके अलावा सैफ अली खान भी करीना कपूर खान, सारा, सोहा और कुणाल खेमू  के साथ पार्टी में पहुंचे। इसके अलावा वरुण अपनी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ आएं। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता और बोनी कपूर अपनी बेटियों अंशुला, खुशी और जाह्नवी के साथ पहुंचे।  टाइगर श्रॉफ यहां दिशा पटानी के साथ आएं। वहीं रवीना टंडन पति अनिल थडानी, माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने और लारा दत्ता ने भी अपने पति एवं टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ यहां शिरकत की। 

इसके साथ अपने प्रेम संबंधों की अटकलों को हवा देते हुए अरबाज खान अपनी प्रेमिका जॉजिया एद्रियानी, वहीं फरहान अख्तर प्रेमिका शिबानी दांडेकर के साथ यहां पहुंचे। इसके अलावा शबाना आजमी-जावेद अख्तर, करण जौहर-अनन्य पांडे भी एकसाथ पहुंचे। वहीं सोनाक्षी ने अपने माता-पिता पूनम और शत्रुघ्न के साथ यहां एंट्री ली। समारोह में कैटरीना कैफ ने सफेद साड़ी में अपना जलवा बिखेरा। 

इसके अलावा संजय लीला भंसाली, अर्जुन कपूर, मलायका अरोड़ा, रोहित शेट्टी, रेखा, रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, फराह खान, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी , जैकलिन फर्नांडिस, कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आशुतोष गोवरिकर, जोया अख्तर, राधिका आप्टे, हेमा मालिनी, आर माधवन, निमरत कौर, सोनू सूद, रितेश देशमुख, विक्की कौशल, अब्बास मस्तान और राकेश ओमप्रकाश मेहरा नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

 

उद्योग जगत से मुकेश अंबानी का पूरा परिवार और खेल जगत से एम एस धोनी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और हार्दिक पांड्या यहां पहुंचे। शाहरुख खान यहां देर रात पहुंचे। आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका और रणवीर ने 21 नवंबर को बेंगलुरू में और 28 नवंबर को मुंबई में दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया था। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को कोंकणी रस्मों से शादी की और 15 नवंबर को आनंद कारज किया था।
     

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.