Saturday, Jun 03, 2023
-->
deepika-padukone-refuses-to-work-with-aamir-khan-in-mahabharat-web-series

दीपिका ने इस बड़े स्टार के साथ काम करने से किया इंकार, बनाना चाहते थे द्रौपदी

  • Updated on 12/7/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जो कहीं ना कहीं उन्हें परेशान कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से अफवाह थी कि आमिर अपनी नई प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी कास्टिंग के लिए आमिर जोरो-शोरों से लगे हुए हैं। वहीं खबरें थी कि दीपिका पादुकोण भी इस सीरिज में द्रौपदी का अहम किरदार निभाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

caught in the act...💋

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jul 8, 2018 at 9:00pm PDT

ऐसे में अब खबर आई है कि दीपिका ने आमिर की इस वेब सीरिज का हिसेसा बनने से मना कर दिया है। जी हां, सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने इस वेब सीरीज में द्रौपदी के किरदार के लिए इनकार कर दिया है। बता दें कि दीपिका और आमिर खान ने अभी तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। वहीं देखना होगा कि अब आमिर खान दीपिका की जहग कोन सी एक्ट्रेस को कास्ट करते हैं। 

टीजर से पहले सुशांत की 'सोन चिरिया' का पोस्टर रिलीज

बताया जा रहा है कि इस वेब मीरिज में 8 एपिसोड होंगे जिसमें इसके हर सीजन को अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्देशित किया जाएगा। 

वहीं हाल ही में आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई है जिसने बॉक्स आॅफिस कलेक्शन तो अच्छा बनाया लेकिन लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रही। उम्मीद है कि आमिर की ये प्रोजेक्ट लोगों को पसंद आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

a day well spent...📸

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Aug 22, 2018 at 7:47am PDT

दीपिका की बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण को एशिया की 'सेक्सिएस्ट एशियाई महिला' के खिताब से नवाजा गया है। इस साल 'पदमावत' से धमाकेदार शुरुआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के संग अपनी शादी के साथ पूरे देश को एक बार फिर अपना दीवाना बना लिया है।

सारा और सुशांत के लिए बेहद जरूरी है 'केदारनाथ' का हिट होना, जानें वजह

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Forbes #Celebrity100 @forbesindia @forbes

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Dec 4, 2018 at 10:57pm PST

इतना ही नहीं हमारी नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप पांच रैंकिंग में भी शामिल हुई हैं। हाल ही में फोर्ब्स इंडिया ने अपनी साल 2018 की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट जारी किया है। 32 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका की सालाना कमाई 112.80 करोड़ है। इसी के साथ दीपिका एशिया की सबसे मंहगी एक्ट्रेस में टॉप पर हैं।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.