Friday, Sep 29, 2023
-->
deepika padukone soon will do romantic films

'छपाक' और '83' के बाद रोमांटिक मूवी करेंगी दीपिका पादुकोण, खुद किया खुलासा

  • Updated on 10/14/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की लेडी स्टार दीपिका पादुकोण (deepika padukone) अपनी आगामी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। वहीं हाल ही में दीपिका ने एक अवॉर्ड फंक्शन में बताया कि उन्हें रोमांटिक मूवी ऑफर हुई है। दीपिका ने फिल्म के बारे में कहा, मुझे एक फिल्म मिली है जो अगले साल की शुरुआत में मिल सकती है। ये मेस्सी रोमांटिक मूवी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 13, 2019 at 6:52am PDT

रामायण में हुई दीपिका की एंट्री
वहीं हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका बहुत जल्द डायरेक्टर नितेश तिवारी (nitesh tiwari) में नजर आएंगी जोकि पौराणिक ग्रंथ रामायण (ramayana) पर आधारित होगी। इस फिल्म की खासियत यह है कि ये 3 डी में बन रही है और ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 9, 2019 at 11:22pm PDT

सूत्रों के मुताबिक फिल्म में रितिक रोशन (hrithik roshan) भगवान राम और माता सीता का रोल दीपिका पादुकोण कर सकती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि बाहुबली प्रभास (prabhas) को फिल्म में रावण के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। 

दीपिका ने कंगना की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' पर दिया बयान तो बहन रंगोली ने लगा दी क्लास

ये हैं दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म छपाक में नजर आएंगी जोकि अगले साल रिलीज होगी। बता दें कि ये एक एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की कहानी है जिसमें एक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन को पेश किया जाएगा और उन लोगों के लिए वह एक प्रेरणा है, जिन्होंने इस तरह की स्थिति का सामना किया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

it’s the time to disco!💋

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 7, 2019 at 9:48am PDT

इसके अलावा दीपिका कपिल देव की बायोपिक '83' में भी नजर आएंगी। जिसमें वो रणवीर सिंह की पत्नी का रोल अदा करेंगी।

comments

.
.
.
.
.