Friday, Jun 02, 2023
-->
deepika-ranveer-and-priyanka-nick-reception-date-clash

अब क्लैश नहीं होगी दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी

  • Updated on 10/29/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बी-टाउन के गलियारों में हर तरफ दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी की चर्चाएं जोरो-शोरों पर है। वहीं कयास लगाया जा रहा था कि शायद दोनों के रिसेप्शन डेट्स क्लैश हो सकते हैं। लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि दीपिका-रणवीर की  रिसेप्शन अब 28 नवंबर को बेंगलुरु में होगी। पहले इसकी डेट 1 दिसंबर रखी गई थी। बता दें कि प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी भी 1 दिसंबर को होगी।

Navodayatimes

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका-निक इस साल, नवंबर के अंत में शादी करेंगे। हालांकि उनकी तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन खबरें है कि शादी का समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा। ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। वहीं कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए ये साफ कर दिया था कि प्रियंका और निक की शादी की तारीख फाइनल हो चुकी है।

 

 परिणीति के बिकनी फोटो पर लोगों ने उड़ाया मजाक

कहा तो यह भी जा रहा है कि इस शादी में हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, मेगन मार्कल, जैक एफ्रॉन के अलावा और भी कई और सितारें नजर आ सकते हैं। यानि कि इस शादी में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ हॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी शामिल होंगी। बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ रोका किया था।

वहीं हाल ही में दीपिका-रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था। कई सारी तारीखों का अनुमान लगाने के बाद अंत में दीपिका रणवीर ने ही इस बात से पर्दा उठाया कि वह 14-15 नवंबर के दिन शादी कर रहे हैं। जिसके बाद उनके  फैंस भी काफी खुश हैं। सभी जानते हैं दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

अर्जुन-मलाइका के एक करीबी दोस्त ने उनकी शादी को लेकर किया खुलासा

खबर तो यह भी आई है कि उनकी इस ग्रैंड वेडिंग में 30 लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। जिसमें से मात्र 4 सेलेब्स को बॉलीवुड इंडस्ट्री से इंवाइट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक 4 सेलेब्स में से 3 के नाम का खुलासा हो चुका है। जिनमें से  संजयलीला भंसाली, फराह खान और  आदित्य चोपड़ा का नाम बस सामने आया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.