Monday, May 29, 2023
-->
deepika-reached-her-friend-marriage-in-red-gifted-saari

इस शख्स की गिफ्ट दी हुई लाल साड़ी पहनकर दोस्त की शादी में पहुंची दीपिका

  • Updated on 12/5/2017

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर भले ही विवाद चर रहा हो, मगर दीपिका इन सभी बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। अभी हाल ही में वह अपने बचपन के दोस्त की शादी में पहुंची थी। दीपिका ने अपने बचपन के दोस्त आदित्य नारायण की शादी में रेड साड़ी पहनकर पहुंची थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस टीमअप किया था, जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा था।

Navodayatimes

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साड़ी को उन्हें वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने गिफ्ट किया था। शादी में हर किसी की नजर दीपिका के साड़ी पर थी।

Navodayatimes

जब सबने उनसे साड़ी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि इस साड़ी को रेखाजी ने उन्हें गिफ्ट किया है।

Navodayatimes

आपको बता दें कि रेखा अपनी खूबसूरत कांजीवरम साड़ियों के लिए फेमस हैं। वह साड़ी में काफी खूबसूरत लगती हैं।

Navodayatimes

कुछ दिनों पहले ही रेखा ने अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका को एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। इस दौरान इन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के काम की तारीफ की थी।

Navodayatimes

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.