Friday, Jun 02, 2023
-->
deepika-reveals-why-her-ex-boyfriend-ranbir-not-attended-her-reception

तो इस वजह से रणबीर दीपवीर की रिसेप्शन में नहीं हुए शामिल, दीपिका ने किया खुलासा!

  • Updated on 12/18/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इटली में शाही शादी रचाने के बाद दीपवीर ने 1 दिसंबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था जहां बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी शिरकत की थी। लेकिन दीपिका के एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इस पार्टी में कहीं नजर नहीं आए। जैसा कि हम जानते हैं दोनों ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से सभी को उम्मी थी कि दीपिका की रिसेप्शन में रणबीर जरूर शामिल होंगे। अफसोस रणबीर कपूर नदारद दिखे।

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर के ना आने की वजह जब दीपिका से पूछी गई तो उन्होंने कहा कि 'रिसेप्शन के बाद हमारी बात नहीं हुई है। लेकिन ये रणबीर है। मैं उनके नहीं आने से सरप्राइज नहीं हूं। ऐसा ही रिलेशन हम शेयर करते हैं और यही इस रिलेशनशिप की खूबसूरती है। जहां बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया जाता है।' 

सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर करते हुए किया अपने प्यार का इजहार

आपको यह भी बता दें कि रणबीर के अलावा आलिया भट्ट भी दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में नहीं आई थी। बताया जा रहा था कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से नहीं आए। 

जैसा कि हम सब जानते हैं आलिया जहां पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं वहीं कुछ साल पहले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी रिलेशनशिप में थे। बावजूद इसके आलिया और दीपिका के बीच एक हेल्दी रिलेशन देखने को मिलता है। हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में देखा गया था जहां दोनों ने जमकर मजे किए।

वहीं कुछ समय पहले करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसकी खूब चर्चाएं हुई थी। तस्वीर में करण जौहर के साथ आलिया भट्ट, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स एक साथ नजर आ रहे थे। खास बात यह थी कि इस तस्वीर में सभी एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। 

एक बार फिर नजर आ सकती है 'राज-सिमरन' की जोड़ी, इस फिल्म में दिखेंगे साथ!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The biggest BLOCKBUSTER ever!!!!!❤️😘😘😘😘

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Sep 26, 2018 at 1:35pm PDT

इस दौरान दीपिका के एक्स बॅायफ्रेंड रणबीर कपूर और दीपिका के उस समय के प्रेजेंट बॅायफ्रेंड रणवीर सिंह, दोनों के बीच भी जमकर ब्रोमांस देखने को मिला। जिससे तो यह साफ हो गया था कि रणबीर ने भी दीपिका और रणवीर सिंह के साथ को ग्रीन सिग्नल दे दिया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.