Tuesday, May 30, 2023
-->
deepveer-wedding-reception-selected-bollywood-stars-in-deepika-ranveer-mumbai-reception

DeepVeer Wedding Reception में जुटे बॉलीवुड के चुनिंदा सितारे

  • Updated on 11/28/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में रॉयल वेडिंग के बाद आज मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्‍शन का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आए। साथ ही इस ग्रेंड समारोह की कुछ बेहतरीन तस्‍वीरें वायरल हो गई हैं। रॉयल शादी के बाद दीपिका और रणवीर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हुए हैं। 

दरअसल, 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद स्वदेश लौटे दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में 21 नवंबर को वेडिंग रिसेप्‍शन का आयोजन किया। उस रिसेप्‍शन के बाद अब मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दीपवीर का दूसरा रिसेप्‍शन हुआ है। 

इसमें परिवार के सारे रिश्तेदार और कुछ क्‍लोज फ्रेंड्स शामिल हुए। मुंबई रिसेप्‍शन का नजारा बेहद खास रहा। पार्टी में मौजूद गेस्‍ट के साथ दीपिका और रणवीर की भी फोटो भी सोशल मीडिया में छा गई हैं। 

रणवीर और दीप‍िका ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने रिसेप्शन की फोटो शेयर की हैं। इसमें दोनों व्‍हाइट और गोल्‍डन रंग के आउटफ‍िट्स में गजब ढाह रहे हैं। दीप‍िका के आउटफ‍िट को ड‍िजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया है, वहीं रणवीर का आउटफ‍िट रोह‍ित बहल ने तैयार किया है। 

समारोह में दीपिका ने अपनी मांग में परंपरा के मुताबिक सिंदूर भरा हुआ था। साथ ही वे भारी नेकलेस और ईयरर‍िंग्‍स में नजर आई हैं। रणवीर सिंह ने गोल्‍डन शेरवानी पहनी, जो एकदम रॉयल लुक में था। दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की है। इन समारोहों में 40 मेहमान शामिल हुए थे। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.