Thursday, Jun 01, 2023
-->
dharmendra celebrates lohri 2023 with bobby and grand son

धर्मेन्द्र ने फैमिली संग सेलिब्रेट की लोहड़ी, एक ही फ्रेम नजर आईं तीन पीढ़ियां

  • Updated on 1/14/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने लोहड़ी अपने पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट की है। जिसकी तस्वीर उनके बेटे बॉबी देओल के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फैमिली फोटो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही है। जिसमें बॉबी के बेटे आर्यमान देओल और सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल नजर आ रहे हैं। इस फोटो में अभिनेता अपने बेटे और पोतों संग बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

देओल परिवार ने एकसाथ सेलिब्रेट की लोहड़ी
बॉबी देओल ने फोटो को शेयर करते हुए सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं भी दी हैं। इस तस्वीर में धर्मेंद्र बहुत ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बेज रंग की टीशर्ट के साथ चेक पैंट पहनी है। इस खूबसूरत फैमिली पिक्चर को देख कर कमेंट सेक्शन में लोग धर्मेंद्र के परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्टर चंकी पांडे, अर्जुन बिजलानी और शरद केलकर समेत कई लोगों ने तस्वीर पर अपना ढ़ेर सारा प्यार लुटाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

धर्मेंद्र ने सेलिब्रेट किया 87वां जन्मदिन
आपको बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना 87वां बर्थडे बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र करण जौहर की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और जया बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा एक्टर 'अपने 2' में भी अभिनय करते दिखेंगे।     

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.