Friday, Jun 09, 2023
-->
dia mirza is going to be mother soon jsrwnt

शादी के डेढ़ महीने बाद मां बनने वाली हैं दीया मिर्जा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते आईं नजर

  • Updated on 4/2/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 15 फरवरी के दिन एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) बिजनेस मैन वैभव लेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद दिया ने प्रेग्‍नेंसी की घोषणा की है। दीया ने मालदीव से एक फोटो शेयर की जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह उनकी दूसरी शादी है और वे पहली बार मां बनने वाली हैं। दीया इन दिनों मालदीव में अपना हनीमून सेलीब्रेट कर रही हैं। ज‍िसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दीया ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा- 'पृथ्‍वी मां के साथ मैं भी मां बनने वाली हूं... जीवन, जो हर चीज की शुरुआत है.. हर कहानी की शुरुआत है, हर लोरी की. सारे सपनों में से सबसे पव‍ित्र सपने को अपने कोख में लेकर ईश्‍वर की अनुकंपा महसूस कर रही हूं...' 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

बता दें कि वैभव और उनकी पहली पत्‍नी सुनैना की एक बेटी है, ज‍िसका नाम समायरा है। समायरा भी दीया और वैभव के साथ मालदीव गईं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

साहिल संगा से की थी पहली शादी
आपको बता दें कि दीया ने पहली शादी साहिल संगा नाम के एक शख्स से की थी। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार भी करते थे। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला था लेकिन दोनों की शादी ज्यादा टाइम तक नहीं चली। दीया मिर्जा और साहिल संघा 11 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 2014 में दीया ने साहिल के साथ शादी कर घर बसा लिया। 11 साल पुराना रिश्ता शादी के 5 साल बाद 2019 में खत्म कर लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

जीते ये खिताब
साल 2000 में 'मिस एशिया पेसेफिक' जीतने के साथ ही दिया को अपनी खूबसूरत मुस्कान के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस क्लोज अप स्माइल का भी खिताब मिला। 2005 में ग्रेट वुमेन एचीवर का खिताब भी जीता। ये खिताब उस साल प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता के साथ ही जीता था।

यहां पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें-

वैभव के साथ शादी के बंधन में बंधी दीया मिर्जा, सामने आई ये तस्वीरें

अभिनेत्री दिया मिर्जा और उद्योगपति वैभव रेखी विवाह सूत्र में बंधे 

OMG! एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही दीया मिर्जा, 5 साल चली थी पहली शादी

ड्रग केस में फिर से हुई दिया मिर्जा की एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला की गिरफ्तारी

Bdy Spl: जब दिया मिर्जा ने साजिद को कहा था घटिया इंसान, हैदरबाद में की थी छेड़छाड़

Drug Case में नाम आने पर भड़कीं दीया मिर्जा, कहा- करियर बर्बाद करने की साजिश

सुशांत ड्रग्स मामले के तार दीपिका के बाद अब दीया मिर्जा से जुड़े, NCB हुई सक्रिय

comments

.
.
.
.
.