नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अपने विचारों को खुलकर सबके सामने रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर खबरों का हिस्सा बन गई हैं।
कंगना ने किया था ये कमेंट देश में चल रहे किसान आंदोलन में किसानों के साथ ही कई बुजुर्ग महिला भी शामिल हुई हैं। ऐसे में कंगना ने एक बुजुर्ग महिला की तुलना CAA प्रोटेस्ट की बिलकिस बानों से की थी इसके साथ ही उन्होंने उनका मजाक भी उड़ाते हुए कहा कि 100 रुपए में प्रोटेस्ट करने पहुंच जाती हैं।
Respected MAHINDER KAUR JI 🙏🏾 Ah Sunn La Ni With Proof @KanganaTeam Banda Ena V Ni Anna Hona Chaida.. Kush v Boli Turi jandi aa .. pic.twitter.com/Ie1jNGJ0J1 — DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 2, 2020
Respected MAHINDER KAUR JI 🙏🏾 Ah Sunn La Ni With Proof @KanganaTeam Banda Ena V Ni Anna Hona Chaida.. Kush v Boli Turi jandi aa .. pic.twitter.com/Ie1jNGJ0J1
दिलजीत ने दिया ये जवाब कंगना के इस ट्वीट को देखकर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ काफी नाराज हुए और उन्होंने कंगना के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा-कंगना सुबूत के साथ ये सुन लो। बंदा इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं दिलजीत ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो बुजुर्ग महिला कुछ कहती हुई दिखाई दे रही हैं।आपको बता दें कि कंगना के उस ट्वीट के बाद किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाली महिला ने कहा कि मेरे नाम मोहिंदर कौर है और मैं 13 एकड़ जमीन की मालिक हैं।
सरकार और संगठन के बीच बैठक बेनतीजा गौरतलब है कि दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर लगातार हो रहे किसान आंदोलन के रोकथाम के लिए मंगलवार को सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन माना जा रहा है कि यह बैठक बेनतीजा रहा। किसान नेता जहां अपनी पुरानी बातों को सुना रहे थे, वहीं सरकार की ओर से प्रजेंटेशन देकर उसके बारे में विस्तार से बताया जा रहा था। बैठक में किसान संगठनों की ओर से 32 प्रतिनिधि शामिल थे, वहीं सरकार की ओर से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) हिस्सा ले रहे थे।
किसानों का आंदोलन सरकार के लिए बनी मुसीबत दरअसल, किसानों का आंदोलन सरकार के गले की फांस बनती दिख रही है। शुरुआत में सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। तीन दिन तक सिंघु और टिकरी बार्डर पर जुटे किसानों से बातचीत की पहल करने की बजाए 3 दिसंबर को वार्ता करने पर अड़ी रही। सरकार के रणनीतिकारों को लगा कि बढ़ती ठंड में ठिठुरने की जहमत उठाने की बजाए किसान दो-तीन दिनों में वापस लौट जाएंगे।
पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं