Monday, Mar 20, 2023
-->
disha patani audition video went viral on her birthday sosnnt

दिशा के जन्मदिन पर देखें उनके पहले ऑडिशन का VIDEO, पहचान भी नहीं पाएंगे आप

  • Updated on 6/13/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (disha patani bdy) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं एक्ट्रेस की मासूमियत और बिंदास स्टाइल देखकर ही उन्हें नेशनल क्रश की उपाधि दे दी गई थी। बता दें कि दिशा ने साल 2016 फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था जहां दर्शकों ने उनके परफॉर्मेंस को खूब सराहा।

डेब्यू फिल्म से ही दिशा ने अपने अभिनय और दिलकश अदाओं से जबरदस्त फैन बेस बना लिया था। वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित रही। तो चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर देखते हैं उनके पहले ऑड‍िशन का वीडियो जोकि खूब वायरल हो हुआ है। यह वीडियो तब का है जब दिशा 19 साल की थी और इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही थी। वीडियो में दिशा एक कोल्ड क्रीम का एड करती हुई नजर आ रही हैं जहां वह थोड़ी नर्वस दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

मुंबई पुलिस को Disha Patani का करारा जवाब, FIR के बाद शेयर की बिकिनी फोटो

12वीं तक इस चीज से चेहरा धोती थीं दिशा पाटनी
बता दें कि अपनी बेमिसाल खूबसूरती से सभी को कायल करने वाली दिशा ने 12वीं से पहले कभी चेहरे पर किसी भी तरह का फेस वॉश या क्‍लींजर का प्रयोग नहीं किया था। जी हां, इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी मां हमेशा उन्हें हल्दी और बेसन से चेहरा धोने के लिए बोलती थी और उन्होंने हमेशा इस चीज को फॉलो भी किया। दिशा ने आगे ये भी कहा कि 'मेरी मां मुझे हमेशा अधिक से अधिक पानी पीने के लिए कहा करती थी है। वहीं जब मैंने ऐसा करना शुरु किया तब मुझे पता चला कि ये वाकई में काफी फायदेमंद है। पर्याप्त पानी पीने की वजह से स्कीन काफी ग्लो करती है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.