Tuesday, Sep 26, 2023
-->
divya-khosla-kumar-throws-magic-at-delhi-times-fashion-week

खूबसूरत दिव्या खोसला कुमार ने दिल्ली में फैशन वीक के अंतिम शो में बिखेरा अपना जादू!

  • Updated on 4/9/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) दिल्ली फैशन वीक के अंतिम दिन में अनुभवी डिजाइनर रितु बेरी के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक कर के शोभा बढ़ाते हुए नजर आई। काले रंग के पारंपरिक लहंगे में दिव्या खोसला कुमार बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

फैशन वीक के अंतिम शो में शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करते हुए, दिव्या खोसला कुमार ने एक परफेक्ट मेकअप और गहनों के साथ अपना यह लुक पूरा किया।

इस डाइट को फॉलो करके दिव्यांका का हुआ ट्रॉन्सफॉर्मेशन, फैंस देखकर हुए हैरान

दिव्या खोसला कुमार ने दिल्ली टाइम्स फैशन वीक में डिजाइनर रितु बेरी के लिए भारतीय कलेक्शन का प्रतिनिधित्व किया जिसे बीती रात दिल्ली में आयोजित किया गया था।

दिव्या खोसला कुमार इससे पहले नीता लुल्ला, प्रिया कटारिया पुरी, रीना ढाका, पार्वती दासारी जैसे शीर्ष डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी है। अब, दिल्ली टाइम्स फैशन वीक में दिव्या खोसला कुमार ने एक बार फिर अपना जादू बिखेर दिया हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.