Saturday, Jun 03, 2023
-->
divyanka-tripathi-reacts-of-her-husband-vivek-dahiya-participating-in-bigg-boss

दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ इस तरह किया अपने पति विवेक के Bigg Boss 13 में जाने पर रिएक्ट

  • Updated on 6/18/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे देखने के लिए दर्शक हमेशा से काफी उत्सुक रहते हैं। बिग बॉस (Bigg Boss13) हमेशा से अपने शो में हर बार कुछ न कुछ ट्विस्ट लाता रहता है जिसको देखने के लिए शो के दर्शक काफी क्रेजी रहते हैं। वहीं शो में आने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया बिग बॉस सीजन 13 में पार्टिसिपेट करेंगे।  


वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया कि 'विवेक बिग बॉस 13 के घर में नहीं जा रहे हैं। मुझे यकीन है।'' 
दिव्यांका ही नहीं विवेक दहिया ने भी शो में जाने की खबरों को गलत बताया है। विवेक ने यह भी कहा है कि  ''मैं बिग बॉस के लिए नहीं बना हूं। मैं उस घर में लंबे समय तक के लिए सर्वाइव नहीं कर सकता।''

Sacred Games 2 को देखने के लिए दर्शकों का करना पड़ेगा इंतजार, इन एक्टरर्स की वजह से टली रिलीज डेट

वहीं विवेक दहिया ने बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने से  मना कर दिया था। वे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो के लिए खुद को फिट नहीं मानते।  मगर इससे पहले विवेक पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 का हिस्सा बने थे। बिग बॉस 13 की सेट की लोकेशन को भी चेंज किया गया है। उसे लोनावाला के गोरेगांव में शिफ्ट किया गाया है। वहीं कुछ समय पहले  शो की थीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बार मेकर्स ने हॉरर थीम  फाइनल की है। बता दें यह काफी ही रोमांचक होगी। इस बार भी शो को सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट कर रहे हैं। 

किसके साथ डांस करेंगी उर्वशी ढोलकिया, Nach Baliye 9 का प्रोमो हुआ रिलीज

वहीं बिग बॉस के सीजन 12  (Bigg Boss Season12) ने टीआरपी या इंटरटेनमेंट के मामले में कोई खास कमाल नहीं करके दिखाया था। वहीं इस बार शो में कॉमनर्स (Commoners) को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। पिछला सीजन दीपिका कक्कड़ ने जीता था और श्रीसंत फर्स्ट रनर अप रहे थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.