Saturday, Sep 23, 2023
-->
do you know this hidden talent of hritik roshan, girlfried saba azad revealed

क्या आप जानते हैं रितिक रोशन का ये Hidden टैलेंट? गर्लफ्रेंड Saba Azad ने किया रिवील

  • Updated on 9/19/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रितिक रोशन पिछले काफी समय से एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद संग रिलेशनशिप में है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। फैंस इनकी जोड़ी की काफी पसंद भी करते हैं। सबा अक्सर रितिक से जुड़ी कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी सबा ने कुछ ऐसा ही किया है। जिसमें उन्होंने रितिक के एक हिडेन टैलेंट का खुलासा किया है। 


सबा ने बताया रितिक रोशन का स्पेशल टैलेंट
दरअसल, इन दिनों सबा और रितिक क्वालिटी टाइम स्पेड कर रहे हैं। जहां से वे कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बीच सबा ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसके साथ ही उन्होंने रितिक के खास टैलेंट का खुलासा भी कर दिया है। फोटो में सबा आजाद एक रेस्टोरेंट में बैकून खाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटोज को रितिक ने क्लिक किया है। सबा की ये फोटोज रेंडम क्लिक्स हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने ने रितिक के स्पेसल टैलेंट का खुलासा करते हुए लिखा कि,  रितिक के पास उनकी रेंडम फोटोज लेने का टैलेंट हैं। जिसके लिए वह कभी शिकायत नही करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

रितिक की फैमिली संग बेहद क्लोज हैं सबा
बता दें कि, सबा आजाद रितिक रोशन के परिवार और उनके बच्चों से भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सबा कई बार रितिक के बेटों के साथ घूमती फिरती नजर आती हैं। वहीं, वे हाल ही में रितिक की बहन सुरानिका की बर्थडे पार्टी में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वे हर इवेंट में रितिक के साथ ही पहुंचती हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.