Sunday, Jun 04, 2023
-->
donald trump funny dance video on ranveer singh song malhari

Video: रणवीर सिंह के गाने पर देखें ट्रंप का ये जबरदस्त डांस, हो रहा है वायरल

  • Updated on 8/7/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ट्रंप बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के मशहूर गाने 'मलहारी' पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

लोगों को ट्रंप का ये फनी वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि इस वीडियो को एक बार फिर से शेयर किया गया है। इससे पहले साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया डायरेक्टर रहे डैन स्कैविनो ने इसे खुद शेयर किया था। 

अंदर से देखें कितना लाजवाब है शाहरुख का मन्नत, गौरी खान ने शेयर की तस्वीरें

लोगों को ट्रंप का ये वीडियो आ रहा पसंद 
बता दें कि इस वीडियो में रणवीर सिंह के चेहरे की जगह डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा लगा दिया गया है। वहीं कई लोग इस फनी वीडियो को देखने के बाद ट्रंप को रॉकस्टार बता रहे हैं। वीडियो पर 24 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। बता दें कि ये गाना साल 2015 में आई सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का है। 

OMG! Cannes के बाद अब 'इंडिया डे परेड' में नजर आएंगी हिना, होंगी भारत की पहली टीवी एक्ट्रेस

इस फिल्म में रणवीर सिंह आएंगे नजर 
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो आगामी फिल्म 83 को लेकर खूब चर्चा में बने रहते हैं। फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट्स आते रहते हैं। ये फिल्म भारत के मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की बॉयोपिक है जिसमें रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं हाल ही में अपने जन्मदिन के खास मौके पर रणवीर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया था। 

हेमा मालिनी के डांस की बड़ी फैन थीं सुषमा स्वराज, घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

जन्मदिन पर रणवीर ने शेयर किया था फिल्म से पहला लुक 
उन्होंने अपने जन्मदिन पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। वहीं इस तस्वीर में रणवीर का लुक एकदम कपिल देव से मिलता-जुलता है। उनकी आखों में बिलकुल कपिल देव जैसा जोश देखने को मिल रहा है। वहीं रणवीर सिंह का ये लुक देख इस बॉयोपिक को लेकर फैंस के अंदर एक्साइटमेंट साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म को कबीर सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि ये बॉयोपिक अगले साल 2020,अप्रैल में रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.