Friday, Jun 09, 2023
-->
doordarshan launches a new channel named dd retro

दूरदर्शन ने दर्शकों को दिया यह सुनहरा तोहफा, लॉन्च किया एक नया चैनल

  • Updated on 4/15/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इन दिनों देश में चल रहे लॉक डाउन (lockdown) की वजह से दूरदर्शन (Doordarshan) की रौनक वापस लौट आई है। जी हां, पब्लिक डिमांड पर सरकार ने 80 और 90 के दशक के हिट शोज को दोबारा दूरदर्शन पर शुरू कर दिया है जिसके बाद से दर्शक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दूरदर्शन की टीआरपी में भी गजब का उछाल देखने को मिल रहा है।

एकता कपूर शेयर की Throwback फोटो तो स्मृति ईरानी ने खुद का बनाया मजाक

दूरदर्शन ने लॉन्च किया नया चैनल
वहीं लोगों का इतना प्यार देखते हुए दूरदर्शन ने अब दर्शकों को एक खास तोहफा दिया है। जी हां, दूरदर्शन ने एक नया चैनल लॉन्च किया है जिसका नाम 'डीडी रेट्रो' (DD metro) है। वहीं बता दें कि आप डीडी रेट्रो पर दूरदर्शन के पुराने हिट शोज को देख सकते हैं।

इस नए चैनल पर उपनिषद गंगा, चाणक्य, महाभारत, सकंटमोचन हनुमान, शक्तिमान, बुनियाद, देख भाई देख जैसे हित शोज का प्रसारण किया जाएगा।

Corona: शाहरुख के बाद अब पत्नी गौरी खान ने दिखाई दरियादिली, मजदूरों की लिए किया ये बड़ा काम

डीडी रेट्रो पर रामायण का नहीं हुआ प्रसारण
वहीं हैरानी की बात है कि अभी तक इस चैनल में रामानंद सागर की 'रामायण' का जिक्र नहीं किया गया। खैर आपको बताते चलें कि डीडी रेट्रो पर 'महाभारत' का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे होता है तो वहीं 'चाणक्य' को सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे डीडी मेट्रो पर दिखाया जाता है।

सिने जगत के ताबड़तोड़ कमाई वाले साल में, इतना सन्नाटा क्यों है भाई...?

रावण ने सीता के सामने जोड़े हाथ
वहीं जबसे रामानंद सागर (ramanand Sagar) की 'रामायण' प्रसारण शुरू किया गया है, इस सीरियल के सभी किरदार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया (social video) पर रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (arvind trivedi) का एक वीडियो काफी वायरल हुआ।

वीडियो में अरविंद टीवी पर रामायण देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक सीन आता है जहां रावण सीता का हरण कर रहा होता है। इस सीन को देखते हुए अरविंद भावुक हो जाते हैं और सीता को देखकर हाथ जोड़ लेते हैं।

comments

.
.
.
.
.