Monday, Mar 27, 2023
-->
ek villain returns movie review

Film Review: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है Ek Vilain Returns, इस बार दिखेगी विलेन की कहानी

  • Updated on 7/28/2022
  • Author : Jyotsna Rawat

फिल्म: Ek Villain Returns (एक विलेन रिटर्न्स)
निर्देशक : मोहित सूरी (Mohit Suri)
एक्टर: जॉन अब्राहम (John Abraham),  अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), दिशा पाटनी (Disha Patani),  तारा सूतारिया (tara sutaria)
रेटिंग : 4/5

Ek Villain Returns Review : एक विलेन रिटर्न्स के साथ एक्शन और सस्पेंस का एक घातक संयोजन सिनेमाघरों में वापस आ गया है, जो आपको जरूर पसंद आएगा। साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब 8 साल बाद विलेन लौट आया है। लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह से अलग है। मोहित सूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' कल 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के स्टारकास्ट में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सूतारिया हैं। टी सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट भी मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में थे।

वहीं बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार कलेक्शन कर चुकी फिल्म 'एक विलेन' के बाद दर्शकों को इसके सीक्वेल से काफी उम्मीदें हैं। तो आइए जाने हैं क्या एक विलेन रिटर्न्स लोगों की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाएगी या नहीं।

कहानी 

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी किसी हीरो या हीरोइन की नहीं, बल्कि एक विलेन की है। फिल्म में दो हीरो जॉन और अर्जुन आमने-सामने हैं। इस बार जबरदस्त एक्शन के साथ सस्पेंस भी है। फिल्म में दर्शकों में उत्सुकता बनाए रखने के के लिए यह सस्पेंस रखा गया है कि आखिर पहला विलेन कौन हैं।

एक्टिंग

एक्टिंग की बात करें तो जॉन अब्राह्म हमेशा की तरह धमाकेदार एक्शन करते दिखें हैं। अर्जुन कपूर ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है। तारा सुतारिया और दिशा ने फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाया है। 

डायरेक्शन 

फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दर्शकों को सस्पेंस के साथ जबरदस्त एक्शन और लव ड्रामा, इमोशन भी देखने को मिलने वाला है। पिछली बार की तरह इस बार भी दर्शकों के मन में एक ही सवाल छोड़ा गया है कि आखिर असली विलेन कौन है। 

comments

.
.
.
.
.