Sunday, Jun 04, 2023
-->
famous singer death in 2022

Year Ender 2022 :लता मंगेश्कर से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक, इन सिंगर्स ने दुनिया को कहा अलविदा

  • Updated on 12/28/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2022 समाप्त होने को है , इस साल बॉलीवुड जगत ने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। समय रेत से भरी मुठ्ठी की तरह होता है पता ही नहीं चलता और बीत जाता है। ये साल जहां कुछ अच्छी यादों को समेटे हुए रहा है। इस साल संगीत जगत के कई सितारों ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए आवाज की दुनिया के ऐसे ही जादूगरों के बारे में जानते है जो इस साल हमसे दूर चले गए।

1.लता मंगेशकर 
स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने इस दुनिया को 6 फरवरी 2022 के दिन हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता दीदी ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। उनके पिता दीनानाथ मंगेश्कर एक मशहूर थियेटर कलाकार और संगीत विशेषज्ञ थे। लता मंगेशकर को उनके अद्भुद योगदान के लिए 'क्वीन ऑफ मेलोडी', स्वर कोकिला, नाइटिंगिल ऑफ इंडिया जैसे नामों से भी नवाजा गया है। लता मंगेश्कर ने महज 13 साल की उम्र में साल 1942 में आई मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए पहला गाना गाया था। आवाज की दुनिया में लता दीदी का नाम हमेशा के लिए अमर हो गया है।

2.सिद्धू मूसेवाला
पंजाबी गायक सिद्धूमूसेवाला के गानों का युवा वर्ग में बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। सिद्धू मूसेवाला की फैन फोलोइंग भी जबरदस्त थी लेकिन इस फेमस सिंगर की 29 मई 2022 के दिन हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या एक साजिश के तहत की गई जिसमें बदमाशों ने उन्हें उनकी कार में ही गोलिंयां बरसाकर हत्या कर दी थी। लोगों को सिंगर की आकस्मिक मौत से गहरा सदमा लगा था।

3. बप्पी लहरी
बप्पी लहरी को डिस्को और पॉप का बादशाह कहा जाता है। बंगाली ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बप्पी लहरी ने महज 3 साल की छोटी सी उम्र में ही तबला बजाना शुरु कर दिया था। उन्होंने भारतीय संगीत को पूरी दुनिया में एक खास ही पहचान दिलाई। बप्पी लहरी ने बॉलीवुड के साथ बंगाली, तेलुगु कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। आज भी बप्पी दा के गीतों को लोग बहुत पसंद करते है। 15 फरवरी 2022 के दिन बप्पी लहरी का मुबंई में निधन हो गया। 

4. केके (कृष्णकुमार कुन्नथ)
केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ ने संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। प्रसिद्ध गायक केके ने फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रुप में काम किया है। उन्होंने 'प्यार के पल',  'यारों', 'आंखों में तेरी', 'खुदा जाने' जैसे कई सुपरहिट' सॉन्ग्स बॉलीवुड को दिए है। उनके चाहने उनके हर गीत को दिल से पसंद करते हैं। केके ने 31 मई 2022 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मृत्यु से पहले केके ने एक कॉलेज में म्यूजिक परफॉर्मेंस भी दी थी।

  5. तरसमे सिंह सैनी
90 के दशक के मशहूर सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लोग प्यार से इन्हें स्टीरियो नेशन और ताज के नाम से बुलाया करते थे। 'ताज ने प्यार हो गया', 'नाचेंगे सारी रात', और 'गल्लां गोरियां' जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग्स दिए हैं।

इस साल ऐसे कई सिंगर्स रहे हैं जो हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चले गए, लेकिन अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक अंदाज से वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।  

comments

.
.
.
.
.