Friday, Sep 29, 2023
-->
fans-trolls-natasha-after-seeing-white-bangles-jsrwnt

वरुण की नई नवेली दुल्हन के हाथों में सफेद चूड़ा देख भड़के फैंस, बोले...

  • Updated on 2/3/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वरुण धवन (Varun dhawan) ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (natasha dalal) के साथ 24 जनवरी को धूमधाम से शादी रचाई जिसकी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर छाई रहीं। शादी के बाद जहां वरुण अपने काम पर लौटे वहीं उनकी पत्नी नताशा दलाल को भी घर के बाहर देखा गया। इस दौरान की नताशा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसकी वजह नताशा का सफेद रंग का चूड़ा रहा।

जी हां, हुआ कुछ यू कि शादी के कुछ ही दिन हुए और नई नवेली दुल्हन को सफेद चूड़ा पहने देख लोगों को अच्छा नहीं लगा। वहीं उनके कपड़ो पर भी बहुत से यूजर्स ने कमेंट किए। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहने हुए हैं और गले में पतली सी चैन पहने नजर आईं। 

कई यूजर्स ने कहा कि क्या पहन रखा है और कई ने कहा शादी के बाद ये सफेद चूड़ा क्यों।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

वरुण धवन ने अपनी शादी में हथेली पर पत्नी नताशा का नाम लिखवाया था। उन्होनें NV और बीच में दिल बनवाया। NV का मतलब नताशा वरुण।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ने वरुण-नताशा की शादी में उनके और रिश्तेदारों के हाथों में मेहंदी लगाई।वीना,सोनम कपूर और श्लोक अम्बानी व काजल अग्रवाल की शादी में भी मेहंदी लगा चुकी हैं। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम ,कल हो ना हो सहित यशराज बैनर और कई बड़े बैनर्स की फिल्मों में एक्ट्रेसेज ने वीना से ही अपने हाथों में मेहंदी लगवाई थी। वहीं रेखा से लेकर नीता अंबानी तक सभी वीना से मेहंदी लगवाते हैं।

शादी के बाद वरुण धवन ने कुछ इस तरह किया फैन्स का शुक्र‍िया अदा

बाइक पर सवार अपनी दुल्हनिया को लेने आए वरुण
दरअसल, अपनी शादी में वरुण Quad Bike पर सवार अपनी दुल्हनिया को लेने आए थे। वहीं बाइक पर उनके पीछे एक छोटा सा सहवाला भी बैठा हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें आग की तरह फैल रही है। इसके अलावा एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें नताशा वरुण को माला पहनाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वरुण को लड़के वालों ने गोद में उठा रखा है। 

Varun Dhawan and Natasha Dalal tied the knot on Sunday.

सूत्रों के मुताबिक, जब वरुण ने एंट्री ली थी तब बैकग्राउंड में सलमान खान (salman khan) का गाना प्ले हो रहा था। वरुण ने शादी में सलमान खान की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के गाने 'तेनु ले के मैं जावांगा' पर एंट्री ली। इतना ही नहीं शादी के दौरान दोस्तों दुल्हा-दुल्हन के साथ  बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। बताया जा रहा है कि सभी ने ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘साड्डी गली’, और अक्षय कुमार का गाना ‘भूतनी के’ पर जमकर ठुमके लगाए। 

वरुण-नताशा की शादी का Unseen वीडियो वायरल, खूब मस्ती करते दिखे मनीष मल्होत्रा

मनीष मल्होत्रा ने किया था डिजाइन
वहीं बता दें कि मनीष ने ही वरुण की शादी की शेरवानी को डिजाइन किया था। वरुण ने अपनी शादी में ऑफ-व्हाइट बंदगला शेरवानी पहनी थी जिसे बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वरुण की यह शेरवानी सोने और चांदी की जड़ी से बनाई गई है। वहीं इस शेरवानी में वरुण किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे थे।

वहीं खबरें हैं कि दोनों तुर्की में अपना हनीमून मनाने वाले हैं। वहां समुद्र किनारे स्थित सिरागन पैलेस एक फाइव स्टार होटल है, जहां वे दोनों रुकेंगे। यह होटल दुनिया का सबसे खूबसूरत और महंगे होटल में से एक है। यहां  रूम का किराया 21 हजार से शुरू है और 80 हजार से भी ज्यादा है। यहां पहले भी कई सितारे रुक चुके हैं। 

शादी में हिंदी और पंजाबी गानों पर घराती व बारातियों ने जमकर डांस किया। वहीं शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। खबरे हैं कि वरुण धवन अपनी शादी का शानदार रिसेप्शन दो फरवरी को देंगे। यह रिसेप्शन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगा और इसमें पूरे बॉलीवुड को बुलाया जाएगा।

यहां पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें... 

वरुण-नताशा को बॉलीवुड सितारे कुछ यूं दे रहे बधाईंयां और आशीर्वाद

वरुण-नताशा की ग्रैंड वेडिंग से दुल्हन की सजने संवरने की Video आई सामने

वरुण धवन ने शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा- जीवनभर का प्यार ऑफिशियल हो गया

तस्वीरों में देखें, कुछ ऐसे सजा वरुण-नताशा की शादी का मंडप

वरुण धवन ने वेन्यू पर कुछ इस तरह ली धमाकेदार Entry, वीडियो वायरल

शादी का जश्न जारी,वरुण धवन बैचलर पार्टी करते आए नजर

Varun और Natasha की शादी में मोबाइल कैमरे बैन, प्राइवेसी के चलते ढ़का गया पूरा वैन्यू

शादी का जश्न हुआ शुरु, तस्वीरों में देखें- अलीबाग पहुंचे वरुण और नताशा के घरवाले

Pics: इस लग्जरी मैंशन हाउस में 5 दिन चलेगा वरुण की शादी का जश्न, आज होगी चुनरी सेरेमनी

अपने लिए एक आशियाने की खोज में हैं वरुण-नताशा, क्या अक्षय कुमार के बनेंगे पड़ोसी

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.