नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पठान' (Pathaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं 'पठान' में सलमान खान (Salman Khan) की एक झलक देख ऑडियंस का क्रेज दोगुना होने वाला है।
'पठान' मेें भाईजान की एंट्री 'पठान' की रिलीज से पहले खबरें थी कि सलमान खान शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। हुआ भी कुछ ऐसा ही है, 'पठान' में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो दिखाया गया है। जिसे देख थिएटर सीटिंयों से गूंज उठा था। सोशल मीडिया पर सलमान खान के एक फैन ने थिएटर के दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान पठान में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस
BAAP entry!! And that Tiger BGM 🔥 Salman Khan entry #Pathaanpic.twitter.com/j0cK9XC8HY — Asıf (@BeingAsifx) January 25, 2023
BAAP entry!! And that Tiger BGM 🔥 Salman Khan entry #Pathaanpic.twitter.com/j0cK9XC8HY
फुल एक्शन मोड में नजर आए सलमान वीडियो में आप देख सकते हैं कि पठान के एक सीन में जब शाहरुख खान दुश्मनों से घिरे हुए हैं। तब सलमान खान की फाडू एंट्री होती है। बैकग्राउंड में सलमान की फिल्म टाइगर का म्यूजिक और फैंस की सीटियां सुनाई दे रही हैं। जिसके बाद तो सलमान गुंडो की जबरदस्त धुलाई करते दिख रहे हैं। फिल्म में सलमान का करीब 20 मिनट का कैमियो दिखाया गया है।
'पठान' में शाहरुख और सलमान को एक साथ एक्शन करते देख तो फैंस का दिन ही बन गया है। वहीं, फिल्म में सलमान की जबरदस्त एंट्री ने चार चांद लगा दिए हैं।
आज से नई कर व्यवस्था लागू, नए वित्त वर्ष में हुए कई अहम बदलाव, पढ़ें...
प. बंगाल रामनवमी हिंसाः हावड़ा में निषेधाज्ञा अब भी लागू
Odysse Electric ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ 999 रुपये...
ऑनलाइन ‘प्रेमिका' ने दिल्ली के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगे
जॉर्जिया असम्बेली में ‘हिंदूफोबिया' के खिलाफ प्रस्ताव, कहा- हिंदू...
जानें कौन थे सैयद अब्दुल रहीम, Maidaan में जिनका किरदार निभा रहे हैं...
PM की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने पर CM केजरीवाल पर कोर्ट ने...
MasterChef India 7 के विनर बने नयन ज्योती, ट्रॉफी के साथ मिले इतने...
पाकिस्तान: कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों...
आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, इस शख्स के साथ...