Friday, Mar 31, 2023
-->
farhan akhtar and shibani dandekar wedding details sosnnt

न निकाह पढ़ेंगे और ना ही मराठी रस्में होंगी, इस खास अंदाज से शादी रचाएंगे Farhan-Shibani

  • Updated on 2/18/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के पॉवर कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के सभी रस्में शुरू हो गई हैं। दोनों 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बीते दिन 17 फरवरी को मुंबई में कपल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन हुई जिसे पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया। वहीं अब इस प्राइवेट वेडिंग से कई डिटेल्स सामने आई हैं।

इन तरीके से शादी रचाएंगे फरहान-शिबानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अपने खंडाला वाले फार्महाउस में शादी रचाएंगे जहां शादी में सिर्फ 50 गेस्ट ही शामिल होंगे।वहीं मेहमानों के लिए खंडाला और उसके आसपास के सभी बंगलों को ने बुक करवाया गया है। 

ये तो हम सभी जानेत हैं कि फरहान मुश्लिम हैं और शिबानी मराठी, बावजूद इसके दोनों ना तो निकाह पढेेंगे और ना ही मराठी रीति-रिवाजों से शादी करने वाले हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि 'दोनों महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी रचाएंगे।दोनों के एक करीबी सूत्र ने दोनों ये नहीं चाहते कि कोई भी एक-दूसरे की धार्मिक परंपराओं को मानने के लिए मजबूर हो। इस वजह से दोनों ने अपनी मन्नतें लिख ली हैं, जिसे वह 19 तारीख को शादी वाले दिन पढ़ेंगे। दोनों का प्यार धार्मिक परंपरा से ऊपर है।' सूत्र ने ये भी खुलासा किया है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी में कोई शोर-शराबा नहीं चाहते और इसे बेहद सिंपल रखना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने मेहमानों को भी सिंपल पेस्टल और सफेद जैसे रंग पहनने के लिए कहा है।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.