Thursday, Sep 28, 2023
-->
fatima sana sheikh spoke on news of dating sanya malhotra sosnnt

क्या सच में फातिमा सना शेख कर रही हैं सान्या मल्होत्रा को डेट! हुआ खुलासा

  • Updated on 6/20/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी पहली ही फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ काम कर चुंकि दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) ने फिल्म दंगल (Dangal) में दो बहनों का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं पिछले कुछ दिनों से दोनों को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, बताया जा रहा है कि फातिमा और सान्या एक दूसरे को डेट कर रही हैं।

 B'day spl: अपनी हर फिल्म के रिलीज के बाद ये काम जरूर करती हैं फातिमा सना शेख

वहीं अब इन खबरों पर फातिमा ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि 'जब मैंने और सान्या ने इस तरह की खबर सुनी तो हम खूब हंसे। हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के बेहद करीब हैं, शायद इस वजह से ऐसी बातें सुनने को मिल रही है। फातिमा ने आगे ये भी कहा कि 'मैंने सान्या से बहुत कुछ सीखा है। उन्हें सब कुछ साफ रखना पसंद है। मैंने उनसे कई बार चीजों को थामना सीखा है।' 

फातिमा सना शेख ने फिल्म 'चाची 420' और जूही चावला (juhi chawla) के साथ 'वन 2 का 4' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया है। फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'दंगल' की शूटिंग के दौरान वह 6 महीने के लिए आमिर खान के पुराने अपार्टमेंट में सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहनी भटनागर के साथ रही थी। इन दिनों वे सख्त दिनचर्या का पालन करती थी जिसमें जिम, कुश्ती 3 घंटे के लिए, दोपहर का खाना, हरियाणवी सीखना, रात्रिभोज करना और फिर सोना शामिल था।

सान्या मल्होत्रा ​​ने लॉकडाउन के दौरान लिया ये चैलेंज, दिल खोलकर किया डांस!

फातिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द सैफ अली खान (saif ali khan) और अली फजल (ali fazal) के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम ‘भूत पुलिस’ (bhoot police)। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी थी। 

इसके अलावा वो राजकुमार राव (rajkumar rao) के साथ फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के सीक्वल में भी नजर आने वाली है। कुछ दिन पहले फिल्म से पहला लुक जारी किया गया था जिसमें दोनों 80 के दशक के लुक में नजर आ रहे जिसे देखना काफी रोमांचक होगा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.