Friday, Mar 24, 2023
-->
female-fan-run-out-from-home-to-meet-varun-dhwan

फिमेल फैंन ने वरुण के घर के बाहर जमाया डेरा, इस बात की कर रही जिद्द

  • Updated on 4/17/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके फैंस का पागलपन देखने लायक होते हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन की एक फैन ने एेसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है। एक 14 साल की फैन सूरत से अपने चहेते स्टार को मिलने के लिए घर से भागकर मुंबई पहुंच गई। वरुण की यह फैन उनसे मिलने की जिद पकड़कर मुंबई में ही डटी हुई है। यही नहीं इस फैन ने तो वरुण के घर के बाहर डेरा भी जमा लिया।

 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वरुण के सिक्योरिटी गार्ड्स ने लड़की को घर जाने के लिए कहा तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने वरूण से बिना मिले हुए वापस लौटने से भी इनकार कर दिया है। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

पुलिस ने जब लड़की के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उसके मिसिंग होने की रिपोर्ट सूरत में दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने भी लड़की को वापस सूरत भेजने के कई जतन किए, लेकिन वह भी कामयाब नहीं हुए। वरुण धवन की यह फैन उनसे मिलने की अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सबकी जानकारी मिलने के बाद वरुण धवन अपनी इस फैन से मिलने के लिए तैयार हो गए हैं।

 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वैसे ये पहली बार नही है जब वरुण को ये सब झेलना पड़ रहा है। इससे पहले भी फैन्स कभी उनसे ना मिल पाने के लिए सुसाइड तक की धमकी दे चुकी हैं तो कभी हालिया मामले की तर‍ह उनके घर के बाहर हंगामा करती नजर आती हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.